433 बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच, सुयश पंकज बने ‘फास्टेस्ट रनर’; पीएसी मध्य जोन ओवरऑल चैंपियन

लखनऊ। वामा सारथी की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘वामा खेलोत्सव-2026’ का रविवार को 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पुलिस परिवारों के 433 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

खेलोत्सव में 35वीं वाहिनी पीएसी के 15 वर्षीय सुयश पंकज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ महज 11.32 सेकंड में पूरी की और ‘फास्टेस्ट रनर’ का खिताब अपने नाम किया। वहीं, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पीएसी मध्य जोन ने ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की।

इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने बच्चों की खेल प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने पुलिस परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण और कोचिंग की विशेष योजना तैयार करने की घोषणा की। इसका उद्देश्य बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार खेलों में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्ष एवं स्पोर्ट्स वर्टिकल की प्रमुख डॉ. सृष्टि धवन राठौर, सचिव डॉ. चारु गाबा, उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण शिक्षा समिति की उपाध्यक्ष आकांक्षा सिंह, पुनीता सिंह, श्वेता सेंगर, चेतना गुप्ता, बृजरानी स्वर्णकार, आईजी पीएसी मध्य जोन एवं उत्तर प्रदेश पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव डॉ. प्रीतिन्द्र सिंह, डीजीपी के जीएसओ-टू श्री केएस इमैन्युअल तथा 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वामा सारथी के पदाधिकारी, पुलिस परिवारों के सदस्य, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

फेफना खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 100 मीटर दौड़ में अमित राजभर और साक्षी ने जीता स्वर्ण

यूपी ब्लाइंड फुटबॉल एसोसिएशन का तीन दिवसीय ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ

IPL से धोनी का आखिरी सलाम! अब बल्ले से नहीं, दिमाग से CSK को जिताने की होगी जिम्मेदारी; मिली नई भूमिका

ऑटो चलाकर परिवार पालते हैं पिता, गांव ने चंदा जुटाकर बेटी को भेजा जर्मनी; जौनपुर की रोली ने भी विदेश में लहराया तिरंगा
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).