Fri, Nov 20
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

फेफना खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 100 मीटर दौड़ में अमित राजभर और साक्षी ने जीता स्वर्ण

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·20 Nov 2026 11:51 AM (IST)
0
फेफना खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 100 मीटर दौड़ में अमित राजभर और साक्षी ने जीता स्वर्ण

बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं जननायक चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव' के तहत चितबड़ागांव क्लस्टर की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। महावीर पब्लिक स्कूल, चितबड़ागांव के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने किया।

उन्होंने जननायक चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

100 मीटर दौड़ में अमित राजभर और साक्षी गुप्ता प्रथम

एथलेटिक्स की सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अमित राजभर ने प्रथम, रोहित सिंह ने द्वितीय और कृष्णा राजभर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सब जूनियर बालिका वर्ग में साक्षी गुप्ता प्रथम, रिया कुमारी द्वितीय और अनन्या कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शुभम राजभर ने पहला, आर्यव्रत यादव ने दूसरा और आदित्य कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग में आंचल राजभर, अंजली यादव और पूजा यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पंकज राजभर, आकाश कुमार और आदित्य राजभर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में पंकज राजभर ने स्वर्ण, आर्यव्रत यादव ने रजत और आदित्य राजभर ने कांस्य पदक जीता।

सब जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शुभम राजभर प्रथम, नंदजी द्वितीय और अमित राजभर तृतीय रहे। वहीं, 400 मीटर दौड़ में सुधीर राजभर ने प्रथम, अमित राजभर ने द्वितीय और विकास राजभर ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कबड्डी में मर्चेंट इंटर कॉलेज और नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी का दबदबा

कबड्डी प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में मर्चेंट इंटर कॉलेज, चितबड़ागांव की टीम ने नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी को 22-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी ने शक्तिपीठ विद्यालय को 18-15 से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं, सीनियर बालक कबड्डी के मुकाबले में स्टूडेंट कोचिंग की टीम ने चितबड़ागांव की टीम को 25-16 से हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

वॉलीबॉल में अख्तियारपुर की टीम बनी विजेता

सीनियर बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अख्तियारपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमुना राम पीजी कॉलेज की टीम को कड़े मुकाबले में 25-21, 23-25 और 25-19 से पराजित किया। इस जीत के साथ अख्तियारपुर की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

शुक्रवार को क्रिकेट, फुटबॉल और रस्साकशी के मुकाबले

खेल महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को क्रिकेट, फुटबॉल और रस्साकशी के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही दो दिवसीय प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, अवनीश राय, सचिन उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, मृत्युंजय शर्मा, कृष्णा देवी, यशवंत राय और राजमंगल सिंह सहित अन्य लोगों ने निभाई।

इस अवसर पर शशिकला तिवारी, सर्वानंद तिवारी, आर्केश दूबे, परमानंद पांडेय, देवशरण चौहान, अभिषेक उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, रोहित राजभर, अभिषेक तिवारी, शिबू सिंह, पिंटू सिंह, दशरथ कन्नौजिया, अखिलेश पाल, अखिलेश मिश्रा, सूर्य प्रताप, विशाल तिवारी और रामजी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

18 Nov 2026

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

18 Nov 2026

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

18 Nov 2026

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

18 Nov 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

18 Nov 2026

सेंगर परिवार के लिए खुलकर बैटिंग करने उतरे बृजभूषण! बोले- चुनाव में कोई भी लड़ेगा तो करूंगा समर्थन, यूपी की सियासत में बढ़ी हलचल