राम मंदिर CEO नियुक्ति पर उठाए गए वैधानिक प्रश्न

अयोध्या/लखनऊ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति को लेकर पूर्व IPS अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वैधानिक प्रश्न उठाए हैं। उन्होंने ट्रस्ट को पत्र भेजकर CEO के चयन की प्रक्रिया और इसके लिए उपलब्ध कानूनी अधिकार के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है।
अमिताभ ठाकुर के मुताबिक, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार CEO के चयन की प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 को शुरू की गई थी। वहीं, CEO पद और उनके अधिकारों से संबंधित ट्रस्ट डीड में संशोधन कथित तौर पर 2 सितंबर 2026 को किया गया। इसी दिन सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का CEO नियुक्त किए जाने की जानकारी सामने आई।
ठाकुर ने अपने पत्र में सवाल उठाया है कि यदि मूल ट्रस्ट डीड में CEO पद का कोई प्रावधान नहीं था, तो 6 जुलाई से भर्ती और चयन प्रक्रिया शुरू करने तथा उसे संचालित करने का वैधानिक अधिकार किस आधार पर था।
उन्होंने यह भी जानना चाहा है कि 2 सितंबर को ट्रस्ट डीड में किया गया संशोधन क्या पहले से शुरू और पूरी की जा चुकी चयन प्रक्रिया को पूर्वव्यापी रूप से वैध कर सकता है।
चयन प्रक्रिया को लेकर भी उठाए सवाल
अमिताभ ठाकुर ने CEO के चयन की प्रक्रिया के दौरान सामने आए कुछ कथित असंगतियों और परस्पर विरोधी तथ्यों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने ट्रस्ट से इन बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि नियुक्ति प्रक्रिया की वैधानिक स्थिति स्पष्ट हो सके।
उन्होंने अपने पत्र में चयन प्रक्रिया से जुड़े नियम, अधिकार और ट्रस्ट डीड में किए गए संशोधन के समय को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया है।
फिलहाल, अमिताभ ठाकुर द्वारा उठाए गए इन सवालों पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। ट्रस्ट की ओर से स्पष्टीकरण सामने आने के बाद CEO नियुक्ति की प्रक्रिया से जुड़े वैधानिक पहलुओं की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

आरटीओ-एआरटीओ कार्यालयों पर अब सीधी नजर, 75 अधिकारी करेंगे औचक जांच

रामदास अठावले ने कचरा बीनने वाले श्रमिकों को वितरण किया ‘नमस्ते’ और आयुष्मान कार्ड

राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्र पहली बार पहुंचे अयोध्या

योगी सेना भारत ने निकाली सनातन रैली
टॉप रीड्स

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदिर में बस जाए...

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को हुआ स्वाइन फ्लू, घर पर चल रहा इलाज, प्रदेश में 685 पहुंचे मरीज




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).