यूपी में 10 IPS अफसर सेवानिवृत्त, DG फायर मुथा अशोक जैन समेत कई बड़े नाम शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में 31 अगस्त को बड़ा बदलाव देखने को मिला। प्रदेश में तैनात 10 आईपीएस अधिकारी अपनी लंबी सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इनमें डीजी फायर सर्विसेज मुथा अशोक जैन समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख अधिकारियों में IPS रवि जोसेफ लोक्कू, IG CID अखिलेश कुमार निगम, DIG UP-112 शहाब रशीद खान और DIG वाराणसी कमिश्नरेट आलोक प्रियदर्शी शामिल रहे।
इसके अलावा DIG PAC मुख्यालय सुनीता सिंह ने भी अपनी पुलिस सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ली। वहीं लखनऊ कमिश्नरेट में SP के पद पर तैनात कमलेश दीक्षित भी रिटायर हुए।
सेवानिवृत्त होने वाले अन्य अधिकारियों में SP EOW अरविंद मिश्रा, SP ट्रेनिंग मुख्यालय हरि गोविंद और SP PAC 49वीं वाहिनी राम नयन सिंह शामिल हैं।
इन अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, प्रशिक्षण, आर्थिक अपराध जांच, यातायात एवं पुलिस प्रशासन समेत अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालीं। वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के बाद अब संबंधित पदों पर नई तैनाती और जिम्मेदारियों को लेकर भी पुलिस विभाग में गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
31 अगस्त को रिटायर हुए 10 IPS अधिकारी
मुथा अशोक जैन : DG फायर सर्विसेज
रवि जोसेफ लोक्कू : IPS
अखिलेश कुमार निगम : IG CID
शहाब रशीद खान : DIG UP-112
आलोक प्रियदर्शी : DIG वाराणसी कमिश्नरेट
सुनीता सिंह : DIG PAC मुख्यालय
कमलेश दीक्षित : SP लखनऊ कमिश्नरेट
अरविंद मिश्रा : SP EOW
हरि गोविंद : SP ट्रेनिंग मुख्यालय
राम नयन सिंह : SP PAC 49वीं वाहिनी
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पूर्वोत्तर रेलवे GM उदय बोरवणकर ने बनारस और वाराणसी सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

गणपति बप्पा के दरबार पहुंचे आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विघ्नहर्ता का लिया आशीर्वाद

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता
टॉप रीड्स

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प
जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).