भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश

लोगों ने कहा हनुमान अंश फिल्म नहीं कथा है
तीन दिन में 14,500 से अधिक लोगों ने देखी हनुमान अंश
बाबा नीब करौरी के जीवन से लोगों को जोड़ने के लिए मंत्री नन्दी द्वारा दिखाई जा रही फिल्म हनुमान अंश
उत्तर प्रदेश - सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा पीवीआर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों को निःशुल्क दिखाए जा रहे बाबा नीब करौरी के जीवन दर्शन पर बनी फिल्म "हनुमान अंश" को लेकर इन दिनों प्रयागराज में जो माहौल है, वह किसी उत्सव से कम नहीं। हनुमान अंश को लेकर लोगों में इस कदर उत्साह और भक्ति का भाव है कि सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलने वाले सभी शो हाउस फुल चल रहे हैं। यही नहीं हॉल में बैठने के लिए सीट न मिलने पर लोग जमीन पर बैठ कर लोग फिल्म देख रहे हैं। इस दौरान सीताराम और जय श्री राम के खूब जयकारे लग रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा लोगों को पीवीआर प्रयागराज में निःशुल्क फिल्म दिखाई जा रही है। तीन दिन में अब तक करीब 14,500 से अधिक लोग फिल्म हनुमान अंश देख चुके हैं।
भारतीय आध्यात्मिक परंपरा केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है बल्कि मानवता, करुणा, सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन का भी मार्ग दिखाती है।
संत नीम करौली बाबा का जीवन भक्ति, सरलता और सेवा-भाव से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा लोगों को फिल्म हनुमान अंश दिखाई जा रही है। ताकि फिल्म के माध्यम से उपस्थित लोगों को संत जीवन, हनुमान भक्ति और अच्छे आचरण के महत्व से परिचित कराया जा सके।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

नगर आयुक्त ने भिखारीपुर तालाब और चितईपुर-अखरी मार्ग का किया निरीक्षण, नाले से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

ट्रेन में छूटा 2.80 लाख का सामान, RPF ने सुरक्षित यात्री को लौटाया

यूपी में बच्चों के पोषण की तस्वीर बदली, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, वेस्टिंग और कम वजन की चुनौती बरकरार
टॉप रीड्स

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

लखनऊ में अचानक आई आंधी, दोपहर 1 बजे के बाद बदला मौसम का मिजाज

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).