नगर आयुक्त ने भिखारीपुर तालाब और चितईपुर-अखरी मार्ग का किया निरीक्षण, नाले से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

जलभराव रोकने के लिए बैरिकेडिंग दीवार और विश्वकर्मा नगर में पंप लगाकर नाले में पानी निकालने के दिए आदेश
भिखारीपुर से अखरी बाईपास तक नाले पर अवैध दुकानों व होल्डिंग्स के खिलाफ चलेगा अभियान, जारी होंगी नोटिस
वाराणसी । नगर निगम द्वारा शहर के जलस्रोतों के कायाकल्प और उन्हें पुनर्जीवित करने का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भिखारीपुर तालाब परिसर, चितईपुर से अखरी बाईपास तथा विश्वकर्मा नगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान, तालाब के सौंदर्यीकरण और मुख्य मार्गों तथा नालों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भिखारीपुर तालाब परिसर में सुबह-शाम टहलने आने वाले नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम स्थापित करने का निर्देश दिया। वहीं तालाब का मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके अलावा, पुलिस चौकी की ओर से बाहर का पानी तालाब परिसर में आकर जलजमाव उत्पन्न न करे, इसके लिए बैरिकेडिंग दीवार बनाने के निर्देश दिए। रात में अंधेरे की समस्या को दूर करने के लिए परिसर में हाईमास्ट लाइट और आवश्यकतानुसार छोटी लाइटें लगाने का प्रस्ताव मांगा गया है। तालाब परिसर के बाहर ठेले-खोमचे वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया गया।
क्षेत्र में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था पर संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त ने चितईपुर मुख्य मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास कच्ची नाली की खुदाई कराकर तत्काल जल निकासी सुचारू करने का निर्देश दिया। वहीं, विश्वकर्मा नगर में जलजमाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए पंप लगाकर पानी को मुख्य मार्ग के नाले में गिराने के आदेश दिए, ताकि क्षेत्रीय जनता को जलभराव से राहत मिल सके।
अतिक्रमणकारियों पर कसेगा शिकंजा, लगेगा जुर्माना
भिखारीपुर से अखरी बाईपास तक नाले पर लोगों द्वारा दुकानों को आगे बढ़ाकर किए गए अवैध कब्जे और नाले के ऊपर ही लगाए गए विज्ञापन होर्डिंग पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि नाले पर अतिक्रमण के कारण पानी का बहाव बाधित हो रहा है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे स्थलों को चिन्हित कर विशेष अभियान चलाया जाए। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ नाले को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद विनीत सिंह, मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह, अवर अभियंता पंकज पटेल, विनयानंद द्विवेदी सहित निगम के अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

ट्रेन में छूटा 2.80 लाख का सामान, RPF ने सुरक्षित यात्री को लौटाया

यूपी में बच्चों के पोषण की तस्वीर बदली, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, वेस्टिंग और कम वजन की चुनौती बरकरार

लखनऊ में अचानक आई आंधी, दोपहर 1 बजे के बाद बदला मौसम का मिजाज
टॉप रीड्स

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ में BBD के पूर्व छात्रों पर फायरिंग, एक के हाथ में लगी गोली, दूसरा बाल-बाल बचा

गोरखपुर में एशियन न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ के छोटे भाई की हत्या, परिवार ने पहले भी जताया था खतरा

लखनऊ में अचानक आई आंधी, दोपहर 1 बजे के बाद बदला मौसम का मिजाज

काशी से वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ 10 राज्यों के 1,000 से अधिक युवा होंगे शामिल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).