रसड़ा में मां-बेटी के शव मिलने से सनसनी, घर और धान के खेत में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया। सरायभारती क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में गुरुवार को मां-बेटी के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। मृतकों की पहचान रामचीज की पत्नी मानती और उनकी बेटी गौरी गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, मानती का शव घर के अंदर मिला। परिजनों को इसकी जानकारी रात में ही हो गई थी। वहीं, उनकी बेटी गौरी गुप्ता का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में मिला। खेत में शव मिलने की जानकारी सुबह हुई, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई।

एक ही परिवार की मां-बेटी के शव मिलने की सूचना पर रसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।
फिलहाल दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

उभांव में अवैध पटाखों के गोदाम पर छापा, लाखों रुपये का माल बरामद

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

चिनहट में युवक का शव रखकर प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा, एल्डिको तिराहे पर लगा लंबा जाम

जानकीपुरम में ड्रग फैक्ट्री का खुलासा: बंद मकान में रातभर होती थी आवाजाही
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).