गांव की डिजिटल लाइब्रेरी से बदली पढ़ाई की तस्वीर, मथुरा के दो युवाओं का UP पुलिस में चयन

लखनऊ। ग्रामीण युवाओं को आधुनिक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की डिजिटल लाइब्रेरी योजना अब जमीन पर असर दिखाने लगी है। प्रदेश की 11,350 ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जा रही हैं, जहां विद्यार्थियों और युवाओं को गांव में ही आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पंचायती राज विभाग की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और डिजिटल शिक्षा के लिए गुणवत्तापूर्ण संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।
11,350 ग्राम पंचायतों में पहुंची पुस्तकें
योजना के प्रथम चरण में 75 जनपदों में पुस्तकों और 72 जनपदों में फर्नीचर की आपूर्ति पूरी हो चुकी है। अब तक 11,350 ग्राम पंचायतों में पुस्तकों और 11,321 ग्राम पंचायतों में आधुनिक फर्नीचर की स्थापना पूरी की जा चुकी है।
सरकार के अनुसार प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी पर करीब 4 लाख रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसमें पुस्तकों के साथ आईटी उपकरण और आधुनिक फर्नीचर उपलब्ध कराने की व्यवस्था शामिल है।
80 हजार से ज्यादा डिजिटल सामग्री से तैयारी
डिजिटल लाइब्रेरियों में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 80 हजार से अधिक डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल और इंटरैक्टिव क्विज जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर पारंपरिक पुस्तकों के साथ डिजिटल अध्ययन सामग्री का लाभ मिल सकेगा।
मथुरा की डिजिटल लाइब्रेरी से दो युवाओं ने हासिल की सफलता
योजना की सफलता की एक मिसाल मथुरा जिले की ग्राम पंचायत अडिंग स्थित डिजिटल लाइब्रेरी ‘ज्ञानम् ज्योतिः’ से सामने आई है। यहां अध्ययन करने वाले टिटू शर्मा और मनीष यादव का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) पद पर हुआ है।
दोनों युवाओं की सफलता पर मुख्य विकास अधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया। यह उपलब्धि बताती है कि यदि ग्रामीण युवाओं को बेहतर अध्ययन संसाधन और उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए, तो वे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर सकते हैं।

गांव में ही मिलेंगे आधुनिक शिक्षा के संसाधन
सरकार का लक्ष्य है कि संसाधनों की कमी के कारण किसी भी ग्रामीण प्रतिभा को अपने सपनों से समझौता न करना पड़े। डिजिटल लाइब्रेरी योजना के जरिए गांवों में आधुनिक अध्ययन का माहौल तैयार करने और युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
सरकार के अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी को केवल पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय इसे ग्रामीण युवाओं के लिए आधुनिक शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस पहल के जरिए प्रदेश की ग्राम पंचायतों में शिक्षा के पारंपरिक ढांचे को डिजिटल संसाधनों से जोड़ने और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

1.28 लाख शिक्षामित्रों की बढ़ी उम्मीद, अक्टूबर में दो माह के बढ़े मानदेय का मिल सकता है भुगतान

एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटेल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ एमओयू

योगेंद्र उपाध्याय ने AISHE डेटा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).