Wed, Nov 4
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।

राष्ट्रगौरव, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

By News Desk·15 Aug 2026 02:07 PM (IST)
0
राष्ट्रगौरव, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। राजधानी के राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रप्रेम, उल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवानी श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तिरंगे के आरोहण के पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान ने समूचे परिसर को राष्ट्रगौरव की भावना से अनुप्राणित कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. विशाल वर्मा ने किया। कार्यक्रम के क्रम में समारोहक प्रो. डॉ. रीता अग्निहोत्री ने निदेशक, उच्च शिक्षा द्वारा प्रेषित स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन कर उसे उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विचार और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिला। प्रो. डॉ. अखिलेश कुमार, प्रो. डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. अमितेन्द्र सिंह, डॉ. स्मिता पाण्डेय एवं डॉ. विशाखा कमल ने अपने वक्तव्यों के माध्यम से स्वतंत्रता के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, नागरिक कर्तव्यों तथा राष्ट्रनिर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की छात्राओं ने भी भाषण एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएँ अभिव्यक्त कीं। छात्रा वैभवी द्वारा प्रस्तुत ‘वन्दे मातरम्’ ने समारोह में देशभक्ति की भावधारा को और अधिक प्रखर कर दिया।

इस अवसर पर रंगोली, वॉल पेंटिंग एवं म्यूजिकल कॉन्सर्ट सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाली एनएसएस, एनसीसी एवं रेंजर्स की छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। छात्राओं का सम्मान उनकी रचनात्मक प्रतिभा, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता की सराहना के साथ अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का माध्यम बना।

समारोह का विशेष आकर्षण आत्मनिर्भर भारत की स्वदेशी रक्षा शक्ति का प्रदर्शन रहा। एनसीसी प्रभारी डॉ. नेहा जैन के मार्गदर्शन में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन से सम्बद्ध महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने भारत निर्मित आयुध एवं रक्षा उपकरणों के मॉडल्स के माध्यम से देश की बढ़ती सामरिक क्षमता को प्रदर्शित किया। इसमें अर्जुन मेन बैटल टैंक, तेजस लड़ाकू विमान, ब्रह्मोस का वर्किंग मॉडल तथा विक्रम आदि के प्रतिरूपों ने रक्षा एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत की। इस अभिनव प्रस्तुति ने छात्राओं में भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियों एवं स्वदेशी तकनीकी सामर्थ्य के प्रति गौरव का भाव जागृत किया।

स्वतंत्रता के इस महापर्व को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत सामूहिक शपथ भी ग्रहण की गई। समस्त महाविद्यालय परिवार, बाहर से पधारे अतिथियों एवं छात्राओं ने नशा मुक्त भारत की शपथ लेते हुए स्वयं, परिवार और समाज को नशामुक्त रखने तथा इसके प्रति जनजागरूकता प्रसारित करने का संकल्प लिया। इस सामूहिक संकल्प ने स्वतंत्रता के अर्थ को सामाजिक चेतना, स्वस्थ जीवन और उत्तरदायी नागरिकता से जोड़ते हुए समारोह को विशेष सार्थकता प्रदान की।

समारोह की संपूर्ण तैयारी, व्यवस्था एवं अनुशासन में महाविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस एवं रेंजर्स की छात्राओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया। एनसीसी प्रभारी डॉ. नेहा जैन, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशि मिश्रा एवं डॉ. विशाल वर्मा तथा रेंजर्स प्रभारी डॉ. स्मिता पाण्डेय एवं मोनिका द्विवेदी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. शिवानी श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस एवं बलिदान का स्मरण करते हुए छात्राओं को स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ को समझने और अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित, आत्मनिर्भर, अनुशासित एवं संवेदनशील युवा पीढ़ी ही विकसित भारत की सुदृढ़ आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जीवन में आत्मसात करते हुए अपने ज्ञान, प्रतिभा एवं सामर्थ्य को समाज और राष्ट्र के कल्याण में समर्पित करने का आह्वान किया।

प्रो. डॉ. सुरंगमा यादव ने कार्यक्रम के अंत में ध्यानवाद ज्ञापन दिया। इस प्रकार महाविद्यालय का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्रभक्ति की भावधारा, स्वदेशी सामर्थ्य के गौरव, सामाजिक चेतना, युवा प्रतिभा और कर्तव्यबोध का सुंदर संगम बना। स्वतंत्रता से कर्तव्य, स्वदेशी से आत्मनिर्भरता और शिक्षा से राष्ट्रनिर्माण के संदेश के साथ महाविद्यालय परिवार ने विकसित, सशक्त, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

03 Nov 2026

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

03 Nov 2026

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

03 Nov 2026

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

03 Nov 2026

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

03 Nov 2026

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

02 Nov 2026

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

02 Nov 2026

‘राहुल गांधी का झंडा उठाना बंद करिए’, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश को दी सलाह