लखनऊ: जाली कागज पर मकान बेचकर ठगे 33 लाख
लखनऊ। वजीरगंज कोतवाली में व्यापारी ने जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि जालसाज ने फर्जी कागज बनाकर मकान बेचने के नाम पर 33 लाख रुपये हड़प लिए। कब्जा नहीं मिलने पर धोखाधड़ी का पता चला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
अलीगंज सेक्टर-बी निवासी व्यापारी राजीव सचेदवा के मुताबिक, वर्ष 2016 में मकान खरीदने के सिलसिले में शिव विहार निवासी उमेश जायसवाल से मुलाकात की थी। उमेश ने इन्दिरानगर सेक्टर-सी में एक मकान दिखाया। उमेश ने बताया कि मकान उसके नाम पर है। जिसे वह 23 लाख रुपये में बेच रहा है।
राजीव ने बातचीत के बाद मकान लेने के लिए हामी भरी थी। इसके लिए राजीव ने उमेश को 23 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद उमेश ने जरूरतें बताकर करीब 10 लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद भी उनके नाम मकान की रजिस्ट्री कर दी। कब्जे की बात करने पर टाल मटोल करता रहा। संदेह होने पर मकान के कागज चेक कराने पर धोखाधड़ी किए जाने का पता चला। राजीव के मुताबिक, उमेश के खिलाफ वर्ष 2015 में भी धोखाधड़ी का प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इंस्पेक्टर वजीरगंज दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).