गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश
गाजियाबाद। टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड विनय त्यागी की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। साहिबादाबाद इलाके में तड़के सुबह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। जिसमें दक्ष नाम का आरोपी मारा गया। इस दौरान आरोपी का एक साथ मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस उप निरीक्षक भी गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
3 मई को लूटपाट के बाद की हत्या
साहिबाबाद में तड़के सुबह पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को रोका, तभी आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। इसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी दक्ष मुठभेड़ में मारा गया। वह सीलमपुर का रहने वाला था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 3 मई की रात शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में विनय त्यागी के साथ लूटपाट की थी, जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के पास से लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।
विनय त्यागी 3 मई को अपने ऑफिस से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया। बदमाशों ने लूटपाट के बाद उसकी हत्या कर दी और शव को राजेंद्र नगर इलाके में नाले में फेंक दिया। पुलिस को त्यागी का मोबाइल और लैपटॉप गायब मिला था। जिसके बाद पुलिस ने टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की और आज एक बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। विनय त्यागी टाटा स्टील में काम करते थे और मेट्रो से ऑफिस आते जाते थे।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).