
केशव प्रसाद मौर्य ने विधानमण्डल क्षेत्र विकास निधि के तहत 12 अरब 55 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति की प्रदान
दया शंकर चौधरी
प्रथम किस्त के रूप में प्रति मा. सदस्य को विकास कार्यों हेतु रू0 2 करोड़ 50 लाख की धनराशि दी जा रही है: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि हेतु वर्ष 2025-26 में विधान सभा के 403 सदस्यों हेतु रू0 100750.00 लाख (रू० दस अरब सात करोड पचास लाख मात्र, जी०एस०टी० सहित) की धनराशि तथा विधान परिषद के 100 में से 99 (01 स्थान रिक्त हैं) सदस्यों हेतु रू0 24750.00 लाख (रू० दो अरब सैतालीस करोड़ पच्चास लाख मात्र जी एस टी सहित) की धनराशि अर्थात विधान मण्डल के कुल 502(403+99) सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के रूप में रू0 250.00 लाख (जीएसटी सहित) की दर से कुल रू0 125500.00 लाख जीएसटी सहित (रू० बारह अरब पचपन करोड़ मात्र, जीएसटी सहित) की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा ग्राम्य विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं कि स्वीकृत की गयी धनराशि का व्यय विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धांतों में उल्लिखित व्यवस्था / प्राविधानों तथा इस निमित्त समय-समय पर जारी शासनादेशों के अनुसार ही किया जाय। बता दें कि विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि के मार्गदर्शी सिद्धान्तों के अनुसार प्रत्येक वितीय वर्ष के लिए अन्तरित की जाने वाली धनराशि 50 प्रतिशत की दर से 02 किश्तों में निर्गत की जाने की व्यवस्था निर्धारित की गयी है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).