
यूपी में कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट
लखनऊ। हिंदी कैलेंडर के अनुसार आज से जेष्ठ मास की शुरुआत हो गई है। माना जाता है कि जेष्ठ मास में भीषण गर्मी पड़ती है इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 29 मई के अंत तक केरल तट पर मानसून पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।
यूपी कब पहुंचेगा मानसून: उत्तर प्रदेश में सबसे पहले मानसून गोरखपुर में पहुंचता है इस बार मानसून के गोरखपुर 18 जून तक पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं हालांकि लखनऊ और वाराणसी में मानसून 23 जून तक पहुंचेगा।
गर्मी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट: पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ हो गया है मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम तापमान में 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है, जिसके चलते आज मंगलवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में गर्म रात होने की चेतावनी मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी की गई है मौसम विभाग ने इसे लेकर लोगों को सतर्क किया है।
यूपी में 14 मई से चलेगी हीट वेव: मौसम विज्ञान विभाग ने 14 मई से प्रदेश के कई इलाकों में हीट वेव चलने की भी चेतावनी भी जारी की है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अभी दो से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है वहीं न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
लखनऊ का मौसम: लखनऊ में सोमवार को भी सुबह से ही आसमान साफ रहा, तेज धूप निकली. दिन में कुछ स्थानों पर 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य है वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आज कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को भी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा तेज धूप चलेगी। अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है अधिकतम तापमान 42 तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यूपी का कौन सा जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म: उत्तर प्रदेश का बांदा सोमवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वही सबसे कम तापमान मेरठ जिले में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यूपी के मौसम का हाल: मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह ने बताया कि 14 मई को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में लू चलने की संभावना है साथ ही 15 मई को 33 जिलों में हीटवेव का असर रहेगा. इसके अलावा अब रातें काफी गर्म रहेंगी।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).