
भारत ने पाकिस्तान के कई यू-ट्यूब चैनलों को किया बैन
लखनऊ। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तान के कई यू-ट्यूब चैनल अब भारत में नहीं दिखेंगे। सरकार के फैसले के बाद भारत में अब कई पाकिस्तानी यूट्यूबर्स चैनल जैसे आरजू काजमी, एआरवाई न्यूज, शोएब अख्तर के चैनल नहीं दिखेंगे। इसके अलावा सरकार ने आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ बताने वाली बीबीसी की रिपोर्ट पर उसे औपचारिक पत्र भी भेजा है।
भड़काऊ और गलत जानकारी दे रहे थे ये चैनल
गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर में पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक जानकारी और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए कई पाकिस्तानी YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इन 16 चैनलों पर पाबंदी लगी
कुल 16 यू-ट्यूब चैनल पर पाबंदी लगाई गई है जिनमें डॉन न्यूज, इरशाद भट्टी, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, उमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी, मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी, राजी नामा शामिल हैं।
पाकिस्तान के 16 YouTube चैनल बंद
- डॉन न्यूज (19.6 लाख सब्सक्राइबर)
- इरशाद भट्टी (8.27 लाख सब्सक्राइबर)
- समा टीवी (1.27 करोड़ सब्सक्राइबर)
- एआरवाई न्यूज (1.46 करोड़ सब्सक्राइबर)
- बोल न्यूज (78.5 लाख सब्सक्राइबर)
- रफ्तार (8.04 लाख सब्सक्राइबर)
- द पाकिस्तान रेफरेंस (2.88 लाख सब्सक्राइबर)
- जियो न्यूज (1.81 करोड़ सब्सक्राइबर)
- समा स्पोर्ट्स (73.5 हजार सब्सक्राइबर)
- जीएनएन (35.4 लाख सब्सक्राइबर)
- उजैर क्रिकेट (2.88 लाख सब्सक्राइबर)
- उमर चीमा एक्सक्लूसिव (1.25 लाख सब्सक्राइबर)
- अस्मा शिराजी (1.33 लाख सब्सक्राइबर)
- मुनीब फारूक (1.65 लाख सब्सक्राइबर)
- सुनो न्यूज एचडी (13.6 लाख सब्सक्राइबर)
- राजी नामा (2.70 लाख सब्सक्राइबर)
26 लोगों की हत्या
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था। प्रतिबंधित पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह के एक छाया संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने हमले की जिम्मेदारी ली। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी किए गए स्केच के अनुसार माना जा रहा है कि हमले में तीन लोग शामिल हैं - जिनकी पहचान पाकिस्तानी के रूप में की गई है।
Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).