गुरु अर्जन देव जी के बलिदान दिवस पर विहिप द्वारा लंगर एवं शरबत वितरण
लखनऊ | आज दिन बुधवार को सिक्ख पंथ के पंचम सद्गुरु गुरु अरजन देव जी द्वारा सनातन धर्म की रक्षा हेतु दिए गए अप्रतिम बलिदान की पुण्य स्मृति में विश्व हिन्दू परिषद, लखनऊ पश्चिम द्वारा गुरु गोविंद सिंह मार्ग पर गुरु का प्रसाद एवं कच्ची लस्सी (शरबत) का लंगर लगाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रशांत भाटिया (विशेष सम्पर्क प्रमुख, अवध प्रांत, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उन्होंने अपने ओजस्वी उद्बोधन में सिक्ख इतिहास में गुरु अर्जन देव जी, गुरु तेग बहादुर जी, गुरु गोविंद सिंह जी एवं अनेकों सिक्खों द्वारा सनातन धर्म की रक्षा हेतु दिए गए बलिदानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा हेतु शास्त्र और शस्त्र का उपयोग धर्मानुकूल है तथा जिस पंथ की नींव ही बलिदानियों द्वारा रखी गई हो, उसकी परम्पराएँ निश्चित रूप से अनंत काल तक चलती हैं।
इस अवसर पर आदरणीय सरजीत सिंह डंग (पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश), योगेश शर्मा, अंकुश सूरी, मनोज मिश्रा, पंकज तिवारी, तरनजीत सिंह डंग, गणेश शंकर पवार (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), आदित्य तिवारी, दीपक साहू, गोपाल दुबे, वीरेन्द्र अवस्थी आदि विहिप कार्यकर्ता एवं भक्तगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम से अपेक्षाकृत अधिकतम सहयोग प्राप्त हुआ।





Leave A Comment
Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).