अस्सी घाट पर 9.84 करोड़ की मैकेनाइज्ड पार्किंग, जाम से राहत की तैयारी

वाराणसी। अस्सी घाट और भदैनी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की ओर से विकास कार्य तेज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 9.84 करोड़ रुपये की लागत से मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग और 2.14 करोड़ रुपये से फूड प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को अस्सी घाट, पुष्कर कुंड, रवींद्रपुरी और भेलूपुर क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण, सफाई और जनसुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।
एक महीने में पूरा हो फूड प्लाजा का काम
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अस्सी फूड प्लाजा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को एक महीने के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। फूड प्लाजा बनने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों को स्थानीय खान-पान के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है।
पुष्कर कुंड मार्ग से हटेगा अतिक्रमण
अस्सी से पुष्कर कुंड जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग सड़क की मरम्मत, नाली निर्माण और सड़क किनारे सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए। पुष्कर कुंड क्षेत्र में गलियों के चौड़ीकरण और रास्ते में आने वाले अतिक्रमणों की जांच कर उन्हें हटाने को कहा गया। कुंड की तलहटी की सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए।
स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर के सौंदर्यीकरण पर जोर
रवींद्रपुरी से गुरुधाम चौराहा मार्ग पर बंद स्ट्रीट लाइटों को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए गए। वहीं भेलूपुर स्थित जलकल संस्थान के सामने डिवाइडर के सौंदर्यीकरण का भी आदेश दिया गया।
सार्वजनिक शौचालयों में रेट लिस्ट अनिवार्य
निरीक्षण के दौरान कुछ सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित रेट लिस्ट और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने शहर के सभी सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों में रेट लिस्ट लगाने और मानक सुविधाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला गहन सफाई अभियान

डीआरएम आशीष जैन ने गाजीपुर सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

गांधी-शास्त्री जयंती पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने दी श्रद्धांजलि, कहा- विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत

गांधी जयंती पर वाराणसी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).