वाराणसी मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला गहन सफाई अभियान

वाराणसी। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत वाराणसी मंडल में रविवार को प्रमुख रेलवे स्टेशनों और यात्री सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों में विशेष डीप क्लीनिंग ड्राइव चलाया गया। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आयोजित अभियान का उद्देश्य स्टेशन परिसरों की गहन सफाई कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।
अभियान मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अनुभव पाठक के नेतृत्व में संचालित किया गया।
प्लेटफॉर्म से पार्किंग तक हुई सफाई
विशेष सफाई अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, सीढ़ियों, प्रवेश और निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। धूल और गंदगी हटाने के लिए डीप स्क्रबिंग और प्रेशर वॉशिंग की गई।
शौचालयों और वेटिंग हॉल पर विशेष फोकस
सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में टाइल्स, सैनिटरी फिटिंग, वॉश बेसिन और फ्लश सिस्टम की डीप क्लीनिंग व सैनिटाइजेशन किया गया। जरूरत वाले स्थानों पर डी-स्केलिंग और दुर्गंध नियंत्रण के उपाय भी किए गए।
वेटिंग हॉल और कॉनकोर्स में सीलिंग फैन, लाइट फिटिंग, साइनेज बोर्ड तथा अन्य दुर्गम स्थानों की भी सफाई की गई।
नालियों की डी-सिल्टिंग, डस्टबिन की सफाई
स्टेशन परिसर में लगे डस्टबिनों को खाली कर उनकी डीप क्लीनिंग की गई। खराब डस्टबिन और लाइनर को आवश्यकता के अनुसार बदला गया। वहीं प्लेटफॉर्म के आसपास नालियों और ड्रेनेज प्वाइंट्स की सफाई कर कचरा एवं अवरोध हटाए गए और डी-सिल्टिंग की गई।
15 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा
वाराणसी मंडल में 1 से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान रेलवे परिसरों में स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अस्सी घाट पर 9.84 करोड़ की मैकेनाइज्ड पार्किंग, जाम से राहत की तैयारी

डीआरएम आशीष जैन ने गाजीपुर सिटी स्टेशन का किया निरीक्षण

गांधी-शास्त्री जयंती पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने दी श्रद्धांजलि, कहा- विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत

गांधी जयंती पर वाराणसी पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).