रेलवन ऐप के प्रचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन वाणिज्य अधीक्षक सम्मानित, DRM ने दिए प्रशस्ति पत्र

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान। बनारस, सीवान और छपरा के वाणिज्य अधीक्षकों को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने किया सम्मानित।
वाराणसी। रेल यात्रियों को डिजिटल टिकट बुकिंग के प्रति जागरूक करने और रेलवे की ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तीन वाणिज्य अधीक्षकों को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए यह जागरूकता अभियान 1 से 10 अक्टूबर 2026 तक मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया। इस दौरान वाणिज्य अधीक्षकों ने यात्रियों को ऐप के उपयोग, टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और डिजिटल टिकटिंग के लाभों की जानकारी दी।
बनारस, सीवान और छपरा के अधिकारी सम्मानित
अभियान के दौरान यात्रियों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने और रेलवन ऐप के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने कार्यालय में तीन वाणिज्य अधीक्षकों को सम्मानित किया।
सम्मानित अधिकारियों में बनारस स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, सीवान जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक उमाकांत और छपरा जंक्शन के वाणिज्य अधीक्षक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने पर जोर
रेलवे का उद्देश्य यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को सरल और सुविधाजनक बनाना तथा डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करना है। अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवन ऐप की उपयोगिता समझाने के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव और मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव सहित सम्मानित वाणिज्य अधीक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राफेल की रफ्तार, सुखोई का दम और काशी का रोमांच—‘विंग्स ओवर गंगा’ ने बांधा समां

बलिया स्टेशन पर यात्रियों से रूबरू हुए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक, अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा

बनारस स्टेशन पर यात्रियों से रूबरू हुए DRM आशीष जैन, स्वच्छता के साथ रेल संरक्षा का लिया जायजा

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).