वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट

नदेसर के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास मतदाताओं से किया संवाद, केदारनाथ सिंह और डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के पक्ष में मतदान की अपील
वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के निकट जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने भाजपा समर्थित स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह और शिक्षक प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के समर्थन में मतदाताओं से संवाद कर मतदान की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान मंत्री ने शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज के मार्गदर्शक हैं। उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को अनुभवी और शिक्षित बताते हुए कहा कि वे विधान परिषद में शिक्षकों और स्नातकों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठा सकते हैं।
कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान
जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी के अनुसार, मंत्री का संपर्क अभियान वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है। नदेसर के अलावा सिगरा, चौक, दारानगर, गायघाट, लहुराबीर, मलदहिया, दुर्गाकुंड, भेलूपुर, लंका और पांडेयपुर समेत कई इलाकों में शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से संपर्क किया गया।
उन्होंने दावा किया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं के बीच उत्साह है और पार्टी को दोनों सीटों पर जीत की उम्मीद है।
कार्यकर्ताओं ने संभाली जनसंपर्क की जिम्मेदारी
अभियान के दौरान सुधीर त्रिपाठी, संतोष सैनी, गौरव राठी, संजय मिश्रा, योगेश कुमार सिंह, सौरभ, जय विश्वकर्मा, प्रमोद राय, चंद्रकांत सिंह, विशाल रघुवंशी, कुंवर सिंह और अखिलेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख

श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की चुटकी, बोले- ‘ये मामला सरकार को ले डूबेगा’; शिवा शर्मा की मां ने जताया आभार

गोंगपा को मिला नया नेतृत्व : सुरेश शाह बने बलिया जिलाध्यक्ष, परशुराम खरवार को जिला सचिव की जिम्मेदारी

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).