बनारस स्टेशन पर यात्रियों से रूबरू हुए DRM आशीष जैन, स्वच्छता के साथ रेल संरक्षा का लिया जायजा

विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने प्रतीक्षालय और ट्रेन में यात्रियों से लिया फीडबैक। बनारस–राजातालाब रेलखंड का ट्रॉली से निरीक्षण कर अधिकारियों को संरक्षा और नियमित अनुरक्षण के निर्देश दिए।
वाराणसी। भारतीय रेलवे के विशेष स्वच्छता अभियान-6.0 के तहत मंडल रेल प्रबंधक (DRM) आशीष जैन ने गुरुवार को बनारस रेलवे स्टेशन और ट्रेन में यात्रियों से ‘रेल जनसंवाद’ किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर यात्रियों की राय जानी और उनके सुझाव सुने। इसके साथ ही उन्होंने बनारस स्टेशन का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की तथा बनारस–राजातालाब रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण भी किया।
यात्रियों से जाना सुविधाओं और स्वच्छता का हाल
मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों से संवाद कर वहां की साफ-सफाई, स्टेशन परिसर की स्वच्छता और यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों के सुझावों को सुविधाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया और स्टेशन को स्वच्छ बनाए रखने में यात्रियों की भागीदारी पर जोर दिया।
इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर खड़ी गाड़ी संख्या 12168 बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में यात्रियों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में उपलब्ध सुविधाओं और सफाई व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया।

पैंट्रीकार में सफाई और खाद्य सामग्री की जांच
DRM ने ट्रेन की पैंट्रीकार का निरीक्षण कर साफ-सफाई, स्वच्छता और खाद्य सामग्री के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को पैंट्रीकार में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य सामग्री को साफ-सुथरे ढंग से रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश
विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों के आवागमन वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा यात्री प्रतीक्षालय समेत सभी यात्री उपयोग वाले स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया।
बनारस–राजातालाब रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण
स्वच्छता निरीक्षण के बाद आशीष जैन ने ट्रॉली से बनारस–राजातालाब रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की स्थिति का जायजा लिया और राजातालाब स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन के पैनल रूम और रिले रूम में संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही स्टेशन अधीक्षक से ट्रेन परिचालन और संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को रेल परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने, रेलखंड की नियमित निगरानी करने और अनुरक्षण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने और सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (समन्वय) यशवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुंवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (समाडि) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (EnHM) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (कर्षण) सौरभ राठौर और स्टेशन निदेशक रामजी यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राफेल की रफ्तार, सुखोई का दम और काशी का रोमांच—‘विंग्स ओवर गंगा’ ने बांधा समां

बलिया स्टेशन पर यात्रियों से रूबरू हुए पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक, अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, मतदान से मतगणना तक रहेगी कड़ी सुरक्षा
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).