विधान परिषद चुनाव को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, मतदान से मतगणना तक रहेगी कड़ी सुरक्षा

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ, स्ट्रांग रूम की निगरानी और निष्पक्ष चुनाव पर विशेष जोर
वाराणसी। विधान परिषद निर्वाचन-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में बुधवार को निर्वाचन ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को मतदान केंद्रों से लेकर स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए।
ब्रीफिंग के दौरान मतदान एवं मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार करने, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
स्ट्रांग रूम और निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा प्राथमिकता
पुलिस अधिकारियों को मतपेटियों, बैलेट पेपर और अन्य निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा तथा उनके सुरक्षित परिवहन को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। स्ट्रांग रूम की लगातार निगरानी, सीसीटीवी व्यवस्था और प्रवेश नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश देने के निर्देश भी दिए गए।

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी
निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) की सक्रियता और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जरूरत पर जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने या निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
निष्पक्षता और शालीन व्यवहार के निर्देश
पुलिस आयुक्त ने निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मियों को राजनीतिक तटस्थता बनाए रखने और सभी के साथ समान व्यवहार करने की हिदायत दी। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद मतदाताओं के प्रति संवेदनशील रहने तथा किसी भी परिस्थिति में संयमित व्यवहार करने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी विवाद या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और नियंत्रण कक्ष को दी जाए। सभी पुलिसकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, मुस्तैदी बनाए रखने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया। ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता मिलने पर जवाबदेही तय करने की चेतावनी भी दी गई।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, नगर आयुक्त ने संकुलधारा और कुरुक्षेत्र पोखरे का किया निरीक्षण

एयर शो से पहले वाराणसी पुलिस को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग, विनम्र व्यवहार पर जोर

बरेका में दशहरा: दोपहर 2 बजे से बंद रहेंगे सभी प्रवेश द्वार
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).