यूपी में गोवंश संख्या में 37.18% कमी की जांच की मांग

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 2019 से 2024 के 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में गोवंश तथा महिषवंश की संख्या में भारी कमी को अत्यंत गंभीर लोकहित का विषय बताते हुए मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन से इसकी स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं गोआश्रय व्यवस्था को लगातार अत्यंत उच्च प्राथमिकता दी गई है तथा इस दिशा में बड़े पैमाने पर सरकारी संसाधन लगाए गए हैं।

इसके विपरीत उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के 07 अगस्त 2026 के पत्र के अनुसार 20वीं पशुगणना (2019) की तुलना में 21वीं पशुगणना (2024) के आधार पर गोवंश में 37.18% और महिषवंश में 25.94% कमी दर्ज की गई है। इसी के आधार पर 2026-27 के कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य को कम करने की बात कही गई है।
अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाया कि जब गोवंश संरक्षण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता रही है और इस पर वर्षों से सार्वजनिक धन खर्च किया गया है, तो इतनी बड़ी कमी क्यों हुई और इसके लिए उत्तरदायी कौन है? उन्होंने मुख्य सचिव से इसकी उच्चस्तरीय जांच कर लापरवाही तथा संभावित भ्रष्टाचार हेतु जिम्मेदारी निर्धारित किये जाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’
टॉप रीड्स

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).