15.55 लाख रुपये की अनियमितता पर प्रशासक की कुर्सी गई हल्दीरामपुर की कमान अब एडीओ पंचायत के हाथ, अधूरे विकास कार्यों को पूरा होने में तेजी की उम्मीद

बलिया। सीयर ब्लॉक की चर्चित ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर में विकास की कमान अब एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह संभालेंगे।निर्माण कार्यों में 15.55 लाख रुपये की अनियमितता सामने आने और दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निवर्तमान प्रधान अनंतदेव सिंह यादव को प्रशासक पद से हटा दिया है।
बिना काम कराए अथवा अभिलेखों के अभाव में भुगतान का मामला था
जांच में आरआरसी सेंटर के निर्माण में सात लाख रुपये समेत विभिन्न कार्यों में बिना काम कराए अथवा अभिलेखों के अभाव में 8.55 लाख रुपये के भुगतान का मामला सामने आया।
प्रकरण में प्रधान अनंतदेव सिंह यादव उर्फ टाइगर एवं तत्कालीन सचिव उपेंद्र व मनोज कुमार को दोषी माना गया। इसके बाद 7.77 लाख
रुपये की वसूली का आदेश जारी हुआ और संबंधित थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई। प्रधान का कार्यकाल खत्म होने के बाद तत्कालीन प्रधान को ही प्रशासक बनाए जाने पर भी सवाल उठे थे।

प्रशासन ने ग्राम पंचायत के संचालन और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रशासक का कार्यभार संभालने के बाद एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशों के
अनुरूप ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में जरूरी विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी लेकर योजनाओं को गति दी जाएगी।
ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते पिछले दिनों विकास कार्यों को लेकर स्थिति प्रभावित हुई थी। अब प्रशासक की नियुक्ति के बाद ग्रामीणों को सड़क, नाली, स्वच्छता, पेयजल सहित पंचायत से जुड़े जरूरी कार्यों के दोबारा
गति पकड़ने की उम्मीद है। प्रशासनिक स्तर पर लंबित कार्यों की समीक्षा कर प्राथमिकता तय किए जाने की बात कही जा रही है।
एडीओ पंचायत ने स्पष्ट किया कि पंचायत में विकास कार्यों को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासक की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब ग्रामीणों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लंबे समय से प्रभावित विकास कार्यों को कितनी तेजी से धरातल पर उतारा जाता है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने SP बलिया को सौपा ज्ञापन, पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग

बलिया में 55.87 करोड़ से बनेगा मधुबन ढाला ओवरब्रिज, 21 पिलरों की मिट्टी जांच शुरू

तीन साल पुराने बोलेरो चोरी कांड का आखिरी आरोपी गिरफ्तार, बिहार के सिवान से दबोचा गया
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).