शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

बलिया। घर में शादी का जश्न चल रहा था, रिश्तेदार और मेहमान खुशियों में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन एक हादसे ने पूरे माहौल को गम में बदल दिया। बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के बिसरूप गांव में शादी समारोह में शामिल होने आए पांच युवक तालाब में नाव पलटने से डूबने लगे। इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि तीन को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक, पांचों युवक तालाब में नाव पर सवार होकर घूम रहे थे। इसी दौरान वे सेल्फी लेने लगे। बताया जा रहा है कि इसी बीच नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही सभी पांचों युवक गहरे पानी में चले गए और बचने के लिए छटपटाने लगे।
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, तीन युवकों की बचाई जान
युवकों को तालाब में डूबता देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल बचाव के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया। वहीं, दो युवक गहरे पानी में चले गए। काफी प्रयास के बाद उन्हें भी तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बिहार और बलिया के रहने वाले थे मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों की पहचान हो गई है। मृतकों में बिहार के बक्सर जिले के विक्रमगंज निवासी शनि (19) और बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड निवासी किशन तिवारी (18) शामिल हैं।
शादी समारोह में पसरा मातम
जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां दो युवकों की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों के बीच भी मातम छा गया। एक पल पहले तक खुशियों में शामिल युवक अचानक हादसे का शिकार हो गए और दो परिवारों ने अपने बेटों को खो दिया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

छठ पर घर में पसरा मातम: बलिया में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास-ससुर से पूछताछ

नगरा में छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

छठ की वेदी बनाने गए दो दोस्तों को गंगा ने निगला! बलिया के माल्देपुर घाट पर हादसा, रेस्क्यू में जुटी पुलिस और SDRF

छह साल का सूखा खत्म! बलिया के ददरी मेले में लौटेगी पशु बाजार की रौनक, पीलीभीत से पंजाब तक के व्यापारी पहुंचे
टॉप रीड्स

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).