स्कूल का ताला तोड़कर मिड-डे मील का चावल चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 बाल अपचारी हिरासत में

5 बोरी चावल बाल अपचारियों से, एक बोरी आरोपी के घर से बरामद
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में ताला तोड़कर मिड-डे मील का चावल चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बोरी चावल बरामद हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर को विद्यालय परिसर में दोनों विद्यालयों के लिए कुल 20 बोरी चावल रखा गया था। 15 सितंबर की सुबह स्कूल खुलने पर कमरे का ताला टूटा मिला। जांच करने पर छह बोरी यानी करीब तीन क्विंटल चावल गायब था। इसके बाद प्रधानाध्यापक की तहरीर पर बांसडीह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

सुल्तानपुर चट्टी के पास पकड़े गए बाल अपचारी
मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम ने 16 सितंबर को सुल्तानपुर चट्टी के आगे से तीन बाल अपचारियों को पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी की पांच बोरी चावल बरामद हुई।
पूछताछ और निशानदेही के आधार पर पुलिस ने राहुल गुप्ता (32), पुत्र दशरथ प्रसाद, निवासी मुड़ियारी, थाना मनियर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर से चोरी की एक बोरी चावल बरामद की।
मुकदमे में बढ़ाई गई धारा
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (4) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और बाल अपचारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के साथ कांस्टेबल आनंद कुमार, विशाल गुप्ता, दीपक निषाद और हरिश्चन्द्र शामिल रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

चिनहट में युवक का शव रखकर प्रदर्शन, हत्या की आशंका पर परिजनों का हंगामा, एल्डिको तिराहे पर लगा लंबा जाम

जानकीपुरम में ड्रग फैक्ट्री का खुलासा: बंद मकान में रातभर होती थी आवाजाही

बलिया में चोरों का आतंक: किसान के घर सेंध लगाकर गृहस्थी का सारा सामान समेट ले गए चोर, परिवार हुआ बेघर

बलिया : 15 लाख के अवैध पटाखों का जखीरा बरामद, रसड़ा में घनी आबादी के बीच चल रहा था भंडारण
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).