25-26 सितम्बर को तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

बलिया। मौसम विभाग ने जनपद में 25 एवं 26 सितम्बर को तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तेज हवाओं के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक वर्षा और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि आंधी-बारिश के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें।

विशेष रूप से आकाशीय बिजली के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने आकाशीय बिजली से बचाव एवं इसकी जानकारी के लिए ‘दामिनी एप’ तथा मौसम संबंधी पूर्वानुमान के लिए ‘सचेत एप’ का प्रयोग करने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें और आवश्यक सावधानी बरतें। आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417979, टोल फ्री नंबर 1077 तथा पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

विज्ञान मेले में बच्चों के मॉडल देख प्रभावित हुए डीएम, विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर पढ़ने की दी सीख

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

नरहेजी महाविद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सम्मान पर छात्राओं ने शिक्षकों से पूछे सवाल

कांग्रेस नेताओं ने SP बलिया को सौपा ज्ञापन, पूर्व मंत्री नारद राय और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).