तेज बारिश के बीच ‘मनौतियों के राजा’ को नम आंखों से विदाई, भू-विसर्जन के साथ गणेशोत्सव संपन्न

लखनऊ। तेज बारिश के बीच शुक्रवार को झूलेलाल वाटिका में चल रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हुआ। बारिश के कारण भगवान गणेश की शोभायात्रा को संक्षिप्त कर कार्यक्रम स्थल पर ही भू-विसर्जन की व्यवस्था की गई। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से आयोजित उत्सव में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विसर्जन से पहले पंडाल में आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। इसमें कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता परिवार सहित शामिल हुए। इसके बाद भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ बप्पा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल और सुधांशु बाथम समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं में संध्या बंसल, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल और कविता अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए किया गया भू-विसर्जन
कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गोमती नदी को प्रदूषण से बचाने और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया। इसके लिए करीब 25 फुट चौड़ा और 15 फुट गहरा गड्ढा तैयार कर उसमें गोमती नदी का पानी भरा गया। इसके बाद क्रेन की मदद से भगवान गणेश की प्रतिमा को जलाशय में स्थापित कर वैदिक रीति-रिवाज से विसर्जन किया गया।
बप्पा के साथ विसर्जित हुईं 2 लाख चिट्ठियां
संरक्षक भारत भूषण गुप्ता और घनश्याम अग्रवाल ‘गुड्डा’ ने बताया कि 10 दिनों तक चले गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘मनौतियों के राजा’ श्री गजानन के चरणों में करीब 2 लाख चिट्ठियां अर्पित कीं। इन पत्रों में भक्तों ने अपनी मनोकामनाएं लिखीं और उनके पूरा होने की प्रार्थना की। श्रद्धा और विश्वास के साथ लिखी गई इन चिट्ठियों को भी भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ विसर्जित कर दिया गया।
विदाई के वक्त नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें
विसर्जन के लिए जब भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा को क्रेन की मदद से जलाशय में उतारा गया तो वहां मौजूद श्रद्धालु भावुक हो उठे। बप्पा की विदाई के क्षणों में कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तों ने हाथ जोड़कर भगवान गणेश से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना की और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गणेशोत्सव का समापन किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नगरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भगवान राम के जन्म का हुआ भावपूर्ण मंचन

गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुआ कलश, योगी आदित्यनाथ ने की मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना

श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया गुरु रामदास का प्रकाश पर्व

कल से शारदीय नवरात्र की शुरुआत, मां दुर्गा के स्वागत में भक्तिमय हुआ माहौल
टॉप रीड्स

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).