जन्माष्टमी पर परिवहन व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद: दयाशंकर सिंह

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने 4 सितंबर को मनाए जाने वाले जन्माष्टमी पर्व के दौरान बसों और बस स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
परिवहन मंत्री ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और सुगम परिवहन को लेकर पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी की जाएं।
परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने मंत्री के निर्देशों के अनुपालन के लिए सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बस स्टेशनों, प्रमुख बस अड्डों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर संचालित बसों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा है।
संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर
निर्देशों के तहत बसों और बस स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की प्रभावी निगरानी की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर चेकिंग भी कराई जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं।
भीड़ वाले बस अड्डों पर बढ़ेंगी व्यवस्थाएं
जन्माष्टमी पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले बस स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बसों के संचालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी करने को कहा गया है, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात

दिल्ली हाईकोर्ट: के. कविता को ‘द पायनियर’ के खिलाफ आरोप लगाने से रोका

4 बच्चों की मौत से टूटा पिता, बोला- ‘मेरा सब कुछ चला गया’, DSP ने गले लगाकर संभाला

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली
टॉप रीड्स

फ़ॉर्च्यूनर से ड्यूटी पर आता है सफाईकर्मी, शेषप्पा की कहानी हैरान करने वाली

‘हनुमान अंश’- फिल्म जो मन-मंदिर में बस जाए...

ई-रिक्शा की बढ़ती भीड़ पर सोती नहीं रह सकती सरकार, ट्रैफिक पुलिस के अलग कैडर पर विचार करे राज्य: हाईकोर्ट

विवाद का बाजार और अभिव्यक्ति की घटती जगह

AI वीडियो की सियासत : जनमत का नया हथियार या चुनावी मर्यादा का पतन?

देश के 25 बेहतरीन पुलिस कप्तानों में यूपी के 5 अफसर, ‘सुपर-5’ में भी एक नाम, फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की सूची

यूपी में 10 IPS अफसर सेवानिवृत्त, DG फायर मुथा अशोक जैन समेत कई बड़े नाम शामिल




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).