Fri, Sep 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश? पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?

PCS प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया गया ग्रामीण विकास का विजन, PMGSY की कार्ययोजना पर दिया जोर

Published By News Desk·26 Aug 20261860
0
PCS प्रशिक्षु अधिकारियों को बताया गया ग्रामीण विकास का विजन, PMGSY की कार्ययोजना पर दिया जोर

• पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों के 91वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ग्रामीण विकास विजन और पीएमजीएसवाई की कार्ययोजना की दी गई जानकारी

• अवस्‍थी ने ग्रामीण क्षेत्रों में किये गये स्‍वयं के कार्यो का अनुभव सांझा किया

• गांवों की सड़कें केवल रास्ते नहीं, विकास और समृद्धि की नई राह हैं : शिव सहाय अवस्थी

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रांतीय सिविल सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के 91वें आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, शिव सहाय अवस्थी ने ग्रामीण विकास में सड़कों की भूमिका तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।

अवस्थी ने विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विस्तार और गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौर्य का स्पष्ट विजन है कि प्रदेश का कोई भी गांव बेहतर सड़क संपर्क से वंचित न रहे और सड़क के माध्यम से गांव तक विकास की प्रत्येक सुविधा पहुंचे।

📖 Read Also: जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रमुख बिंदु :

• अवस्थी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की प्रत्येक माह समीक्षा करते हैं। वे सड़कों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्धता और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों से नियमित फीडबैक लेते हैं तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश देते हैं।

• गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता: मौर्य ने पीएमजीएसवाई की सड़कों में एफडीआर (Full Depth Reclamation) जैसी आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दिया है। इससे उपलब्ध सड़क सामग्री के पुनः उपयोग के साथ प्राकृतिक संसाधनों और निर्माण लागत की बचत को बढ़ावा मिलता है।

• सड़क से गांव के संपूर्ण विकास का मॉडल: अवस्थी ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क किसानों को बाजार, बच्चों को विद्यालय, मरीजों को अस्पताल और युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ता है। सड़क संपर्क ग्रामीण अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने और गांवों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने का सशक्त माध्यम है।

• उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से सड़क, आवास, रोजगार, आजीविका और अन्य ग्रामीण योजनाओं को एक साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री मौर्य के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग का लक्ष्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि सड़क को गांव के समग्र विकास का माध्यम बनाना है। ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत आवास, ग्रामीण आजीविका, मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित हैं।

अवस्थी ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य का ग्रामीण विकास विजन गांव को विकास की अंतिम इकाई नहीं, बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव के रूप में स्थापित करना है। सुदृढ़ सड़क नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने, किसानों की आय के अवसर बढ़ाने तथा युवाओं और महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ कागज से निकलकर धरातल पर और धरातल से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। प्रशिक्षणार्थियों को ग्रामीण सड़क विकास की कार्यप्रणाली, योजना निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, निगरानी एवं प्रभावी क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Sept 20262725

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

10 Sept 20261445

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा,  तोड़फोड़ 

09 Sept 20262210

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

10 Sept 2026955

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

07 Sept 20264725

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20265350

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

10 Sept 2026500

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव

07 Sept 20264790

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य