जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित एवं नियमसंगत कार्यवाही के निर्देश
लखनऊ। मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने आज अपने कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं को स्वयं उनके पास जाकर सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं नियमसंगत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा, जन-जन की सेवा तन-मन से करना मेरा कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मेरे कार्यालय में आए हुए प्रत्येक अनुरोधकर्ता और शिकायतकर्ता देवतुल्य हैं। उनकी समस्या को मैं अपनी समस्या समझकर उसके समाधान के लिए अथक प्रयास करता हूं।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में फरियादी जमीन की पैमाईश, चकमार्ग चौड़ीकरण, नाली एवं मार्ग निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन तथा गंभीर बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता सहित विभिन्न समस्याएं लेकर पहुंचे। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता एवं संवेदनशीलता से सुनी और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।
आगरा निवासी शैलेन्द्र पुत्र शिव कुमार, फिरोजाबाद निवासी गंभीर सिंह पुत्र राम किशन तथा उन्नाव निवासी लक्ष्मी पत्नी मनेश ने प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता के अनुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। कुशीनगर की चम्पा देवी ने हृदय की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु पीजीआई अस्पताल, लखनऊ में इलाज तथा आर्थिक सहायता का अनुरोध किया। मौर्य ने मानवीय संवेदना के साथ संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
हरदोई के भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’ ने ग्राम महुईपुरी को स्मार्ट विलेज बनाए जाने का अनुरोध किया, जबकि अमेठी निवासी रामदास पुत्र श्री रामसेवक ने चकमार्ग चौड़ा किए जाने की मांग रखी। उप मुख्यमंत्री जी ने दोनों प्रकरणों पर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इसके अतिरिक्त मौर्य ने प्रमुख सचिव कृषि, महाप्रबंधक मेट्रो एवं परिवहन विभाग, पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं लखनऊ तथा जिलाधिकारी रायबरेली, देवरिया, झांसी सहित गोंडा से वार्ता कर प्राप्त शिकायती पत्रों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

वडनगर-काशी बाइक यात्रा : 7 अक्टूबर को होगी समाप्त, जगतपुर में नितिन नबीन की होगी सभा

कस्ता में गरजी ‘लाखन आर्मी’, सूरज पासी बोले- इतिहास के सम्मान और अधिकारों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

विधान परिषद चुनाव: लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

इमरान मसूद को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी पर भाजपा का हमला, राकेश त्रिपाठी बोले- सपा से टकराव का मिला इनाम!
टॉप रीड्स

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).