Fri, Sep 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश? पहलवान विनेश फोगाट को 2026 सीनियर विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में उतरने की अनुमति नहीं मिली, दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 सितंबर को होने वाले ट्रायल के लिए नियमों में विशेष छूट देने से इनकार कर दिया। कांगो के 2 स्कूलों में आग, 26 स्टूडेंट्स की मौत, लकड़ी से बने घर ज्यादा, इसलिए तेजी से फैली आग, जान बचाने खिड़कियों से कूदे बच्चे। 9/11 हमलों को 25 साल पूरे हो गए हैं। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों में 2977 लोगों की जान गई थी। चार विमानों को हाईजैक किया गया, जिनमें से दो न्यूयॉर्क के ट्विन टावर से टकराए, तीसरा अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से जा टकराया और चौथा विमान पेनसिल्वेनिया में जा गिरा। अमेरिकी जांच के मुताबिक इन हमलों को अल-कायदा के 19 आतंकियों ने अंजाम दिया था। अमेरिका-ईरान तनाव का असर, कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर के पार, भारत पर भी पड़ेगा प्रभाव। महिला एशिया कप में टीम इंडिया ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया, जूनियर एशिया कप में सबसे बड़ी जीत, पूजा की हैट्रिक, सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन। विजय की पार्टी TVK को चुनाव आयोग ने मान्यता दी, तमिलनाडु-पुडुचेरी में रजिस्टर्ड पार्टी, ‘सीटी’ चुनाव चिह्न पक्का हुआ, विजय ने कहा यह चमत्कार है। बैग लेकर पार्टी ऑफिस पहुंचे, नगर निगम के चुनाव के बाद राजस्थान में BJP-कांग्रेस ने शुरू की प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के छह नगर निगमों समेत कई नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे। चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में कुल 4,774 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसरो का अलर्ट : अक्तूबर से दिसंबर तक 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा शक्तिशाली, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश?

यूपी-जापान सम्मेलन में ₹3,195 करोड़ का निवेश और भूमिपूजन

Published By News Desk·21 Aug 20261410
0
यूपी-जापान सम्मेलन में ₹3,195 करोड़ का निवेश और भूमिपूजन

लखनऊ। कानून-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार और नई औद्योगिक नीतियों के दम पर उत्तर प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल तैयार हुआ है। इसी क्रम में योगी सरकार को एक और बड़ी सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच प्रगाढ़ होती औद्योगिक साझेदारी के तहत नई दिल्ली में आयोजित उप्र-जापान निवेश सम्मेलन 2026 के दौरान एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और मिंडा कॉर्पाेरेशन लिमिटेड की कुल 3,195 करोड़ रुपये की वृहद परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में स्थापित होने वाली इन औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से 10,000 से अधिक युवाओं के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और निवेश व नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

यीडा में स्थापित होंगे दो बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब

इन परियोजनाओं से यीडा क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी, जिससे सहायक उद्योगों और आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) के क्षेत्र में भी नए अवसर बनेंगे...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेडः यीडा के सेक्टर-10 में ₹2,029 करोड़ के निवेश से अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित कर रही है। यहाँ ट्रैक्टर और भारी निर्माण उपकरणों का निर्माण होगा, जिससे लगभग 3,800 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मिंडा कॉर्पाेरेशन लिमिटेडः यीडा क्षेत्र में दो बड़े विनिर्माण प्रोजेक्ट्स शुरू कर रही है, जिनमें कुल ₹1,166 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। इस परियोजना से करीब 6,440 युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।

भारत-जापान संबंध और उत्तर प्रदेश का आर्थिक विकास

वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और जापान के संबंध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विश्वास पर आधारित हैं, जिसमें भगवान बुद्ध की करुणा, अनुशासन और साझा जीवन मूल्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश आज भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। बीते नौ वर्षों में प्रदेश के बजट, जीएसडीपी और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में सफलता हासिल हुई है।

समारोह में मौजूद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत और जापान के संबंधों को दो महान सभ्यताओं का संगम बताया। वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह सम्मेलन भारत-जापान तथा उत्तर प्रदेश-यामानाशी प्रांत के आपसी संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भारत 6 से 8 प्रतिशत की सतत विकास दर और नियंत्रित मुद्रास्फीति के साथ विश्व की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Sept 20262615

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

10 Sept 20261370

हॉस्टल की दाल में मिला मरा कीड़ा, बीबीडी कॉलेज में Gen Alpha छात्रों का हंगामा,  तोड़फोड़ 

09 Sept 20262145

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

10 Sept 2026920

सब्जी विक्रेता की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या का आरोप, झाड़ियों में मिला शव

07 Sept 20264670

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

07 Sept 20265330

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

07 Sept 20264765

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

10 Sept 2026455

मूंछों पर ताव से शुरू हुई सियासी नोकझोंक, अखिलेश ने मंच पर बुलाकर कार्यकर्ता से कराया मूंछों पर ताव