Mon, Oct 19
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।

डॉ. दिनेश शर्मा देंगे BJP और राज्यसभा से इस्तीफा, मंगलवार को दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से होगी मुलाकात

Published By News DeskAuthor: कुंवर अशोक सिंह राजपूत (लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं।)·06 Sept 2026 09:56 PM (IST)
0
डॉ. दिनेश शर्मा देंगे BJP और राज्यसभा से इस्तीफा, मंगलवार को दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से होगी मुलाकात

लखनऊ। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल नियुक्त किए गए भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने अभी भारतीय जनता पार्टी से औपचारिक रूप से त्यागपत्र नहीं दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा के बाद रविवार शाम डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश नेतृत्व एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल पद की नई संवैधानिक जिम्मेदारी संभालने से पहले पार्टी से औपचारिक विदाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डॉ. दिनेश शर्मा के मंगलवार को दिल्ली जाने की संभावना है। दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वह राज्यसभा के उपसभापति को अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं।

इसके बाद भाजपा से भी औपचारिक रूप से त्यागपत्र देने की प्रक्रिया पूरी होने की बात कही जा रही है। हालांकि, फिलहाल डॉ. दिनेश शर्मा का भाजपा से औपचारिक त्यागपत्र नहीं हुआ है।

प्रदेश कार्यालय पहुंचकर की मुलाकात

अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल पद पर नियुक्ति की घोषणा के बाद रविवार को डॉ. दिनेश शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

डॉ. शर्मा को शनिवार देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई थी। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के मुताबिक उनकी नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वह उपराज्यपाल पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

राज्यसभा सदस्यता भी छोड़नी होगी

डॉ. दिनेश शर्मा वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। उनका राज्यसभा कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होना था। ऐसे में उपराज्यपाल पद संभालने से पहले राज्यसभा सदस्यता से त्यागपत्र देने की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।

राजनीतिक जीवन में डॉ. शर्मा भाजपा में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वह लखनऊ के महापौर, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 2017 से 2022 तक वह योगी आदित्यनाथ सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे।

अब उपराज्यपाल के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी शुरू होने से पहले पार्टी और राज्यसभा से औपचारिक विदाई की प्रक्रिया पर सबकी नजर है। मंगलवार को दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी प्रस्तावित मुलाकात के बाद तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

16 Oct 2026

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

16 Oct 2026

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16 Oct 2026

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

16 Oct 2026

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

16 Oct 2026

योगी आदित्यनाथ पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री