2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में पत्रकार बंधुओं से वार्ता करते हुए कहा कि अभी हम लोग उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों के सर्वांगीण विकास और कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए कार्य कर रहे हैं तथा कोई चाहे माननीय उच्चतम न्यायालय, चाहे उच्च न्यायालय, चाहे जनपद न्यायालयों से कोई आदेश है तो उसका अनुपालन करने पर पूरा फोकस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 2027 में तीसरी बार बहुत प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार फिर बने, इस लक्ष्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी बूथ सत्यापन के अभियान में लगी हुई है। संगठन को मजबूत करना और जनता के हित में निरंतर कार्य करना ही भाजपा का लक्ष्य है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा, “हम लोगों का एक ही लक्ष्य रहता है—‘संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का, प्रदेश का, वो काम सब किए चलो।
मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है, बेरोजगार हैं, मुद्दाविहीन हैं और सत्ता के लिए लालायित हैं। सत्ता के आसपास आने की उनकी अभी 2047 तक कोई संभावना नहीं है। इसी बौखलाहट में वह उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं।

आर्थिक प्रगति को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश सैफई और राहुल गांधी वाला चश्मा निकाल दें और किसी अच्छे डॉक्टर से इलाज करा कर सही चश्मा से देखेंगे जो तो दुनिया को दिखाई दे रहा है, दुनिया की बड़ी-बड़ी एजेंसियों को दिखाई दे रहा है कि भारत की आर्थिक प्रगति इतनी तीव्र गति से हो रही है, जहां हमारी ग्रोथ 7-8 के बीच में हो रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सही कहा है कि दिमागी रूप से नक्सल हो गए हैं, उनको अच्छी चीजें दिखाई नहीं देती हैं और गंदी चीजें दिखाई देती हैं। अगर अच्छी चीजें भी देखने का प्रयास करें, तो उन्हें अच्छा लगेगा कि हां, देश और प्रदेश में अच्छा कार्य हुआ है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

योगी सरकार की डिजिटल पहल को नई मजबूती, राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ीं यूपी की सभी 251 मंडियां

विश्व रेबीज दिवस पर बादशाहनगर मंडल चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण के प्रति किया सचेत

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

सीएम योगी ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- आत्मनिर्भर गांवों से बनेगा विकसित यूपी
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).