उप्र में जर्मनी के निवेश और व्यापार को मिलेगा नया विस्तार: केशव प्रसाद मौर्य

यूपी-जर्मनी के बीच निवेश, खाद्य प्रसंस्करण और स्वयं सहायता समूह उत्पादों के व्यापार पर बनी सहमति
डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश बना वैश्विक निवेश का भरोसेमंद केंद्र, जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने की निवेश पर चर्चा
जर्मनी में बिकेंगे यूपी के खाद्य प्रसंस्करण व स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निवेश, रोजगार सृजन और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी से आज 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ स्थित उनके आवास पर जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

इस अवसर पर मौर्य जी ने इनोवेशन हब राइनमेन के कार्यकारी अधिकारी स्टीफ़न विटेनकिंड, गीबा के चेयरमैन सेल्वाकुमार पेरियासामी तथा गीबा के सीईओ निर्मल रमन कन्नैया का पुष्पगुच्छ एवं तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। बैठक में इन्वेस्ट यूपी, ओडीओपी के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही स्टीफ़न विटेनकिंड जी ने उप मुख्यमंत्री जी को अपने देश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।


बैठक में उत्तर प्रदेश में जर्मनी की कंपनियों द्वारा उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने, निवेश की संभावनाओं तथा दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों के साथ ही खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को जर्मनी के बाजार में पहुंचाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री जी को जर्मनी आने का आमंत्रण दिया, दोनों पक्षों ने उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति व्यक्त की।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने जर्मनी की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश एवं उद्योग स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार निवेशकों को सुविधा, सुरक्षा, बेहतर कनेक्टिविटी एवं आवश्यक यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है और सरकार उद्योगों को हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है।
मौर्य जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के यूरोपीय देशों के साथ मजबूत होते व्यापारिक संबंधों से भारतीय कंपनियों के लिए विदेशों में व्यापार के नए अवसर खुले हैं। अब विदेशों में भी मेड इन इंडिया और उत्तर प्रदेश में निर्मित उत्पादों के लिए बाजार तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण और रोजगार को नई गति मिलेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूरोपीय बाजार में भारतीय कारोबार के नए अवसर, वाणिज्य सचिव ने की उच्चस्तरीय बैठकें

भारत की कोयला आत्मनिर्भरता को मिली नई ताकत, उत्पादन और प्रेषण दोनों में बढ़ोतरी

दिल्ली की रैली से बाजारों की रफ्तार पर ब्रेक! कनॉट प्लेस में बिक्री 40% तक गिरने का दावा

IPO बाजार में नवंबर की शुरुआत: Vedant Poly Fabs का नया इश्यू खुलेगा, 6 IPO में अभी भी मौका; एक का GMP ₹70 तक
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

खराब मौसम से टली जनसभा अब 3 नवंबर को! अखिलेश यादव के काशी दौरे की तैयारी में जुटी सपा, संजोई में जुटेंगे कार्यकर्ता

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).