GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर PM मोदी ने इसरो को दी बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने EOS-05 को लेकर GSLV-F17 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की सराहना की और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जियोसिंक्रोनस कक्षा से भारत के पहले इमेजिंग सैटेलाइट EOS-05 को ले जाने वाले GSLV-F17 का सफल प्रक्षेपण देश की अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ती तकनीकी क्षमता, उत्कृष्टता और नवाचार को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यह प्रक्षेपण देश की बढ़ती क्षमताओं का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने इसरो और भारतीय उद्योग के बीच बढ़ती साझेदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मजबूत हो रहा सहयोग भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ताकत और विस्तार दे रहा है। इससे देश के पूरे अंतरिक्ष इकोसिस्टम की क्षमताओं को बढ़ावा मिल रहा है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इसरो और भारतीय उद्योग की साझेदारी आने वाले समय में भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को और मजबूत करेगी तथा देश को वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने में मदद करेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

भारतीय रेलवे ने अक्टूबर में बनाया नया रिकॉर्ड, 145.07 मिलियन टन माल की ढुलाई

विकासशील देशों में विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देंगे CSIR और दक्षिण-RIS, साझेदारी पत्र पर हुए हस्ताक्षर

अनिल अंबानी ग्रुप की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने दो चार्टर्ड विमान और छह प्लॉट किए कुर्क

एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर में चेन्नई के पर्यटक की मौत, भारत लाया जाएगा पार्थिव शरीर
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).