भारत-बेल्जियम संबंधों को नई रफ्तार

नई दिल्ली। बेल्जियम के प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया। संयुक्त प्रेस वक्तव्य में प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की जड़ें इतिहास में गहरी हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों, बाजार अर्थव्यवस्था तथा मजबूत जनसंपर्क ने भारत-बेल्जियम को स्वाभाविक साझेदार बनाया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में दोनों देशों की साझेदारी में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब सहयोग पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज और नई तकनीक जैसे रणनीतिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि दोनों देश जोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर साथ काम कर रहे हैं, जबकि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट पर भी सहयोग किया जा रहा है।
अगले पांच वर्षों में व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से आर्थिक संबंधों के लिए नए अवसर खुले हैं। बेल्जियम की कंपनियों के लिए भारत में ‘इन्वेस्टमेंट फास्ट-ट्रैक मैकेनिज्म’ बनाया गया है। साथ ही इंडिया-बेल्जियम बिजनेस फोरम को नियमित तंत्र बनाने और वित्तीय, फिनटेक तथा नियामकीय संस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
दोनों देशों ने अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।
रक्षा और सुरक्षा सहयोग होगा मजबूत
रक्षा और सुरक्षा को संबंधों का प्रमुख स्तंभ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश सैन्य आदान-प्रदान और प्रशिक्षण सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। सरकारों और रक्षा उद्योगों के बीच हुए समझौतों से रक्षा क्षेत्र में को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन के नए अवसर खुलेंगे। इसके अलावा खुफिया जानकारी साझा करने और अपराध के खिलाफ सहयोग को भी मजबूत किया जाएगा।
सेमीकंडक्टर और क्लीन एनर्जी पर फोकस
भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया है। महत्वपूर्ण खनिजों की प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग में भी साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बेल्जियम की विशेषज्ञता और भारत का बड़ा बाजार एवं क्षमता एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों देश बेल्जियम के IMEC संस्थान को भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए मिलकर काम करेंगे।
स्टार्टअप, शिक्षा और टैलेंट मोबिलिटी पर भी जोर
दोनों देशों ने स्टार्टअप्स के बीच संपर्क मजबूत करने, समुद्री क्षेत्र में क्षमता निर्माण बढ़ाने तथा विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने पर सहमति जताई। प्रतिभाओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए जल्द ‘माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट’ करने की बात भी कही गई।
यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम नियम आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। दोनों देशों ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया समेत वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। भारत और बेल्जियम ने संघर्षों को जल्द समाप्त करने तथा शांति के प्रयासों का समर्थन करने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने आतंकवाद के हर रूप को समाप्त करने को दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा हाल में हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए बेल्जियम के प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हीरे का कारोबार लंबे समय से भारत और बेल्जियम को जोड़ता रहा है और अब इस ऐतिहासिक जुड़ाव को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का रूप दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि बेल्जियम के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा और दोनों देशों के बीच हुई चर्चाएं द्विपक्षीय संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

भारत को बायोइकोनॉमी का ग्लोबल हब बनाने की तैयारी, पीयूष गोयल ने स्टार्टअप्स के साथ की अहम बैठक

भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाएंगे 8 नए युद्धपोत, 53,866 करोड़ रुपये का रक्षा मंत्रालय ने किया करार

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SC का बड़ा फैसला, जांच की निगरानी खत्म; अब निचली अदालत में चलेगा मुकदमा

जन शिकायतों के समाधान में DPIIT आगे, 80% से अधिक अपीलों का भी निपटारा
टॉप रीड्स

बलिया के डॉ. विनय यादव का केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में चयन, सहायक प्राध्यापक बनकर बढ़ाया जिले का मान

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

2027 चुनाव से पहले AAP में बड़ी टूट, तीन विधायकों ने बीजेपी का दामन थामा

योगी आदित्यनाथ देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी दूसरे और हिमंत बिस्वा सरमा तीसरे स्थान पर

अखिलेश के दिल्ली पहुंचने पर ओपी राजभर का हमला, बोले- मुलायम की परंपरा भूले; राहुल गांधी पर भी कसा तंज

खराब मौसम से टली जनसभा अब 3 नवंबर को! अखिलेश यादव के काशी दौरे की तैयारी में जुटी सपा, संजोई में जुटेंगे कार्यकर्ता

राहुल गांधी पर बृजभूषण शरण सिंह की तीखी टिप्पणी, बोले- ‘नाचने वाले बंदर जैसे’; विदेशी फंडिंग को लेकर भी लगाए आरोप





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).