Mon, Nov 23
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।★ दिल्ली। सपा नेता आज़म खां से ED की पूछताछ जारी,आज़म से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी,मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया था गिरफ्तार,31 अक्टूबर को PMLA के तहत किया था गिरफ्तार,पूछताछ के बीच मेडिकल टीम ने हेल्थ चेकअप किया।★ लखनऊ। सीएम योगी ने छठ पर्व की बधाई दी। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व, लोक आस्था, छठी मैया की आराधना का पर्व, छठ पूजा की सभी को हार्दिक बधाई, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि आए, सूर्यदेव, छठी मैया से यही प्रार्थना है, जय छठी मईया।★ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर सीरीज के 5वें और आखिरी वनडे में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।★ पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक SCO समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। पाकिस्तान इस महीने के आखिर में भारत में होने वाली एक रीजनल मीटिंग में अपने क्लाइमेट मिनिस्टर को भेजेगा। पाकिस्तानी फॉरेन मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।★ कांग्रेस ने शनिवार को मीनाक्षी नटराजन की जगह बीएम संदीप को तेलंगाना का नया पार्टी इंचार्ज नियुक्त किया।★ नेतन्याहू ने आइजेनकोट की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ.. इजरायल के अस्तित्व पर संकट का दिया हवाला। नेतन्याहू ने कहा- 'ईरान फिर से परमाणु बम बना रहा'।★ दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में कैबिनेट के सभी मंत्री होंगे शामिल, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर।★ दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई, 12 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, बैंकॉक से हनोई होते दिल्ली पहुंचा था यात्री, कस्टम अधिकारियों ने यात्री को पकड़ा, ट्रॉली बैग से गांजे के 20 पैकेट बरामद, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज।★ बहराइच: खेत में ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद मामला, विवाद के बाद ग्रामीण की बेरहमी से हुई थी हत्या, मृतक साबित अली की हुई थी निर्मम हत्या, बचाने आए भाई, मां पर भी किया था हमला, हत्या में शामिल 7 अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर लाठी-डंडे बरामद, कोर्ट के आदेश पर सभी को भेजा गया जेल, रामगांव क्षेत्र के मुराईपुरवा गांव का मामला।★ गोंडा: गोंडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला, बिजनेस में निवेश के नाम पर 35 लाख की ठगी, चंडीगढ़, पटना, मुजफ्फरनगर के 3 लोगों पर आरोप, बिटब्रो कंपनी में निवेश के नाम पर शुरू हुआ खेल, बाद में कई बार बदले गए कंपनी के नाम, शुरुआत में मुनाफा देकर जीता भरोसा, फिर लालच देकर कराया करोड़ों का निवेश, दुबई और थाईलैंड तक कराई गई यात्राएं, बड़े कारोबारियों से कराई गई मुलाकात, निवेश की रकम डूबने पर खुला मामला, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, कोतवाली इटियाथोक में दर्ज हुआ मुकदमा।

लखनऊ-अयोध्या रोड की हरियाली को NHAI का सम्मान, मियावाकी प्लांटेशन को मिला तीसरा पुरस्कार

By News Desk·03 Sept 2026 10:40 PM (IST)
0
लखनऊ-अयोध्या रोड की हरियाली को NHAI का सम्मान, मियावाकी प्लांटेशन को मिला तीसरा पुरस्कार

नई दिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रीय राजमार्गों पर हरित और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में पौधारोपण और हरित प्रबंधन की उत्कृष्ट प्रथाओं को पहचान देना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।

इस वर्ष पुरस्कारों की घोषणा तीन प्रमुख श्रेणियों में की गई है। इनमें सड़क के किनारे पौधारोपण, सड़क के बीच पौधारोपण और भूखंड में पौधारोपण शामिल हैं। तीसरी श्रेणी में क्लोवर लीफ, इंटरचेंज, टोल प्लाजा और सर्विस एरिया में किए गए पौधारोपण को भी शामिल किया गया।

सड़क के किनारे पौधारोपण

पहला पुरस्कार आंध्र प्रदेश में NH-16 पर चिलकलूरिपेट बाईपास के छह लेन विस्तार परियोजना को मिला। यह परियोजना NHAI के क्षेत्रीय कार्यालय विजयवाड़ा के अंतर्गत आती है।

दूसरा पुरस्कार गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के पाड्रा से वडोदरा सेक्शन वाले आठ लेन वडोदरा-किम एक्सप्रेसवे को दिया गया। तीसरा पुरस्कार NH-925 के गगरिया-बाखासर और NH-925A के सट्टा-गंधव खंड की परियोजना को मिला। इस श्रेणी में NH-210, NH-336, NH-36 और NH-536 के त्रिची-कराईकुडी खंड के वार्षिक रखरखाव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

सड़क के बीच पौधारोपण

इस श्रेणी में पहला पुरस्कार हैदराबाद-यादगिरी खंड के NH-163 के चार लेन विस्तार परियोजना को मिला। दूसरा पुरस्कार गुजरात में वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के सनपा-पाद्रा खंड को दिया गया।

तीसरा पुरस्कार वाराणसी रिंग रोड पैकेज-I, NH-31 के हरहुआ-संदहा खंड को मिला।

भूखंड में पौधारोपण

इस श्रेणी में पहला पुरस्कार NH-44 पर जामठा क्लोवर लीफ, ऑक्सीजन बर्ड पार्क, नागपुर को मिला। दूसरा पुरस्कार TOT बंडल-7 के अंतर्गत दिल्ली में NE-II-दुहाई इंटरचेंज स्थित भूमि पार्सल को दिया गया।

वहीं, तीसरा पुरस्कार लखनऊ-अयोध्या रोड और लखनऊ आउटर रिंग रोड के इंटरसेक्शन जंक्शन-लूप क्षेत्रों में किए गए मियावाकी प्लांटेशन को मिला। यह परियोजना NHAI के क्षेत्रीय कार्यालय यूपी पश्चिम (लखनऊ) के अंतर्गत आती है।

86 परियोजनाओं ने पुरस्कार के लिए किया नामांकन

NHAI के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से देशभर से कुल 86 नामांकन प्राप्त हुए। इनमें सड़क के किनारे पौधारोपण के 27, सड़क के बीच पौधारोपण के 36 और भूखंड में पौधारोपण के 23 नामांकन शामिल थे।

नामांकन के साथ परियोजनाओं की प्रस्तुतियों में जियो-टैग की गई तस्वीरें, ड्रोन वीडियो, साइट-विशिष्ट पौधारोपण योजनाएं और पौधों के जीवित रहने की दर से संबंधित आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए।

प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद प्रत्येक श्रेणी से पांच-पांच यानी कुल 15 नामांकनों को अंतिम मूल्यांकन के लिए चुना गया।

पौधों के जीवित रहने की दर को दिया गया सबसे अधिक महत्व

अंतिम मूल्यांकन में पौधों के जीवित रहने की दर को सबसे अधिक महत्व दिया गया। इसके अलावा साइट-विशिष्ट पौधारोपण योजना, पौधारोपण का समय, गड्ढों का आकार, रोपण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा उपाय, स्वीकृत डिजाइन के अनुसार कार्यान्वयन, प्रजातियों की विविधता और उपयुक्तता तथा स्थानीय प्रजातियों के इस्तेमाल जैसे मानकों को भी परखा गया।

NHAI ने यह भी आकलन किया कि संबंधित हरित पहल कितनी टिकाऊ, प्रभावी और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क पर बड़े पैमाने पर दोहराए जाने योग्य है।

2025 में शुरू हुए थे ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स

NHAI ने ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’ की शुरुआत वर्ष 2025 में ग्रीन हाईवेज पॉलिसी, 2015 के तहत की थी। इन पुरस्कारों के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के साथ पर्यावरणीय स्थिरता और बेहतर पौधारोपण प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में NHAI की प्रतिबद्धता को मजबूत किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

22 Nov 2026

डिग्री दीवार पर सजेगी, पहचान हुनर से बनेगी! राजनाथ सिंह ने युवाओं को बताया सफलता का फॉर्मूला

22 Nov 2026

विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा हुआ मानदेय समय पर मिले: मुख्यमंत्री योगी

22 Nov 2026

बाबा रामदेव के बयान पर सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान की प्रतिक्रिया, बोले- उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए

21 Nov 2026

अब सियासत की पिच पर चहल की फिरकी, BJP के OBC मोर्चे में मिली जगह

19 Nov 2026

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

19 Nov 2026

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

21 Nov 2026

2027 की जंग से पहले अखिलेश पर BJP का हमला, बोली- नौजवान, किसान और महिलाएं मिलकर सपा का सूपड़ा साफ करेंगे

18 Nov 2026

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज