राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, फैजुल्लागंज में बांटेंगे बाढ़ राहत सामग्री

लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने रक्षामंत्री के लखनऊ प्रवास के कार्यक्रम की जानकारी दी।
आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के प्रति संवेदनशील हैं। 15 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह नई दिल्ली से प्रस्थान कर लखनऊ एयरपोर्ट अपराह्न 3.35 बजे पहुंचेंगे वहां से सड़क मार्ग से फैजुल्लागंज पहुंचकर आईआईएम रोड स्थित अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर सायं 4 बजे पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात और निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दूसरे दिन 16 अक्टूबर, शुक्रवार को रक्षामंत्री कालिदास मार्ग स्थित आवास विभिन सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के उपरांत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के शोकसंतृप्त परिवार के घर पहुंचकर से श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिवारिक सदस्यों से मुलाकात करेंगे। फिर सायं 6 बजे रक्षामंत्री जानकीपुरम सेक्टर-ई स्थित राम-राम बैंक चौराहे पर आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वह कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।
तीसरे दिन 17 अक्टूबर, शनिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कालिदास मार्ग स्थित आवास विभिन सामाजिक संगठनों से मुलाकात करने के उपरांत पूर्वाह्न 11.30 बजे आवास से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम योगी

आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ को स्वाभिमान मंच, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

पढ़ाई छुड़ाकर शादी नहीं, बेटियों को अपने सपने पूरे करने दें
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).