पढ़ाई छुड़ाकर शादी नहीं, बेटियों को अपने सपने पूरे करने दें

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विवाह रोकने और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश
जल्दबाजी या जबरन शादी नहीं, बेटियों की शिक्षा और भविष्य को दें प्राथमिकता
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। काकोरी ब्लॉक स्थित दसदोई पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बाल विवाह रोकने, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समानता और अधिकारों पर चर्चा हुई। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर लोगों से बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर देने की अपील की गई।
थाना काकोरी और मिशन शक्ति के प्रतिनिधि वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित चौधरी ने कहा कि लड़कियों को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि उत्पीड़न या भेदभाव की स्थिति में वे डरने के बजाय सहायता मांग सकें।
सामाजिक कार्यकर्ता शिवानी और शशि ने कहा कि कम उम्र में शादी और परिवार के दबाव में जबरन शादी तय होने से कई लड़कियों की पढ़ाई छूट जाती है। इससे उनके सपने, आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद और अपने भविष्य के फैसले लेने का अधिकार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि बेटियों की पढ़ाई छुड़ाकर शादी करने के बजाय उन्हें शिक्षा जारी रखने और अपने सपने पूरे करने का अवसर देना चाहिए।

इनिशिएटिव फाउंडेशन इंडिया निदेशक अमित ने कहा कि बाल विवाह रोकने और बालिकाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए परिवार, समुदाय और संबंधित संस्थाओं को मिलकर प्रयास करना होगा। हर लड़की को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
बालिका एवं सामुदायिक नेतृत्व से जुड़ी रानी और शालिनी ने कहा कि लड़कियों को अपनी बात रखने और फैसलों में भागीदारी का अवसर मिलना जरूरी है। उनकी इच्छा और आकांक्षाओं को सम्मान दिया जाना चाहिए।
रैली में टीम लीडर सृष्टि, मुस्कान, वर्तिका, आकांक्षा और अंशी, नेहा, मुस्कान, सोनी, सालू, सानिया, शगुन, शिवानी, अनिता, माधुरी, वंदना, पूनम, कमलेशा, रेखा, कमेलश, चांदनी, सुनिता सहित 80 लड़कियों और महिलाओं ने भाग लिया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दशहरा-दीपावली पर सफाई, रोशनी और निर्बाध बिजली पर जोर, मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

योगी सरकार किसानों की मदद को आगे आई, आंधी-तूफान से गिरे पेड़ों के निस्तारण में मिलेगी राहत

प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक स्टार्टअप्स की कमान महिलाओं के हाथ : योगी

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में होगा मेधावियों का सम्मान समारोह
टॉप रीड्स

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).