Fri, Oct 9
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

Published By Syed Fiza Khatoon·09 Oct 2026 02:04 PM (IST)
0
अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव भी पेश किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उत्तर प्रदेश सरकार इस अवसर पर उनका हार्दिक अभिनंदन करती है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन इतिहास में गौरवशाली दिवस के रूप में दर्ज हो गया है।

सीएम योगी ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश से सांसद और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं। उनकी 25 वर्षों की सेवा यात्रा में ‘राष्ट्र प्रथम’ और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रमुख रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर भारत की पहचान और प्रतिष्ठा मजबूत हुई है।

विकास और सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राचीन सभ्यता और ऐतिहासिक परंपराओं से जुड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि विकास और विरासत दोनों को समान महत्व दिया जाए।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। वर्ष 2017 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ प्रदेश को मिला है। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाई है।

एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जेवर में विकसित हो रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में शामिल है। इसके संचालन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने, कारोबार और पर्यटन को बढ़ावा मिलने तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

कैबिनेट से नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इससे जुड़ी आगे की औपचारिक प्रक्रिया संबंधित सरकारी आदेशों के अनुसार पूरी की जाएगी।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

07 Oct 2026

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

07 Oct 2026

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

06 Oct 2026

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना