Fri, Oct 9
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।★ लखनऊ : सीएम की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक। सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी बैठक। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा।★ लखनऊ : AAP का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन। आम आदमी पार्टी आज विशाल प्रदर्शन करेगी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठेगी। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन आयोजित होगा।★ प्रयागराज : पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी। आज दोपहर 12 बजे से दोबारा होगी सुनवाई। ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति का मामला। प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले को चुनौती। 11 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई। 6 जनहित याचिकाएं भी याचिकाओं में शामिल। पिछड़ा वर्ग आयोग ने HC में दाखिल किया एफिडेविट। कोर्ट ने एफिडेविट को रिकॉर्ड पर लिया। याचिका में समय से पंचायत चुनाव कराने की मांग। 25 मई के शासनादेश को याचिकाओं में दी चुनौती। सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने कर दिया संबद्ध। पंचायत चुनाव को लेकर आज फिर होगी सुनवाई।★ रायबरेली : रायबरेली में उज्बेकिस्तान की महिला पर FIR। टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रुकी। वीजा 23 अक्टूबर 2025 को हुआ था समाप्त। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी।★ अम्बेडकरनगर : पत्नी की हत्या का आरोपी पति रमेश अरेस्ट। पति ने दो दिन पूर्व पत्नी की हत्या की थी। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का मामला।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।★ लखनऊ : सीएम की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक। सुबह 11 बजे लोकभवन में होगी बैठक। कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा।★ लखनऊ : AAP का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन। आम आदमी पार्टी आज विशाल प्रदर्शन करेगी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठेगी। स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन आयोजित होगा।★ प्रयागराज : पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पूरी। आज दोपहर 12 बजे से दोबारा होगी सुनवाई। ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्ति का मामला। प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले को चुनौती। 11 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई। 6 जनहित याचिकाएं भी याचिकाओं में शामिल। पिछड़ा वर्ग आयोग ने HC में दाखिल किया एफिडेविट। कोर्ट ने एफिडेविट को रिकॉर्ड पर लिया। याचिका में समय से पंचायत चुनाव कराने की मांग। 25 मई के शासनादेश को याचिकाओं में दी चुनौती। सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने कर दिया संबद्ध। पंचायत चुनाव को लेकर आज फिर होगी सुनवाई।★ रायबरेली : रायबरेली में उज्बेकिस्तान की महिला पर FIR। टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रुकी। वीजा 23 अक्टूबर 2025 को हुआ था समाप्त। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी।★ अम्बेडकरनगर : पत्नी की हत्या का आरोपी पति रमेश अरेस्ट। पति ने दो दिन पूर्व पत्नी की हत्या की थी। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का मामला।

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

By Syed Fiza Khatoon·09 Oct 2026 02:58 PM (IST)
0
यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत 18 शहरों में होगा संचालन

इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर निजी ऑपरेटरों को मिलेगा सरकारी अनुदान

चार्जिंग और रखरखाव की जिम्मेदारी ऑपरेटर की, किराया तय करेगी राज्य सरकार

12 वर्ष के लिए होगा अनुबंध, डिपो निर्माण के लिए निशुल्क मिलेगी भूमि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बढ़ाने के लिए योगी सरकार 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गोरखपुर और आगरा समेत 18 शहरों में इन बसों का संचालन होगा। नोएडा के साथ जेवर को भी योजना में शामिल किया गया है। सरकार ने बसों के संचालन के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट (जीसीसी) मॉडल अपनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बसों की खरीद निजी ऑपरेटर करेंगे, जबकि यात्रियों का किराया राज्य सरकार तय करेगी।

कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, कुल 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन निजी ऑपरेटरों के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की तिथि से 12 वर्ष का अनुबंध होगा। निजी सेवा प्रदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बसों की खरीद पर सरकारी अनुदान भी दिया जाएगा।

प्रत्येक बस पर 35 से 40 लाख रुपये का अनुदान

योजना के तहत 12 मीटर लंबी प्रत्येक इलेक्ट्रिक बस पर 40 लाख रुपये और नौ मीटर लंबी बस पर 35 लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। निजी ऑपरेटरों को पूर्व निर्धारित प्रदर्शन मानकों के आधार पर संचालन एवं रखरखाव शुल्क का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने बसों के संचालन के साथ वित्तीय व्यवस्था भी तय कर दी है।

बसों की खरीद से रखरखाव तक ऑपरेटर की जिम्मेदारी

ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल के तहत बसों की खरीद, चार्जिंग के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था, चालकों और तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती निजी ऑपरेटर करेंगे। बसों का नियमित संचालन और रखरखाव भी उन्हीं के जिम्मे होगा। यात्रियों से लिया जाने वाला किराया राज्य सरकार निर्धारित करेगी।

डिपो निर्माण के लिए निशुल्क मिलेगी भूमि

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए डिपो निर्माण हेतु आवश्यकतानुसार संबंधित नगर निगम और नोएडा प्राधिकरण निशुल्क भूमि उपलब्ध कराएंगे। नगरीय परिवहन निदेशालय सिटी बस सेवाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी का कार्य करता है।

अभी 15 नगर निगमों में चल रही हैं 743 इलेक्ट्रिक बसें

प्रदेश में वर्तमान में 15 नगर निगमों में 743 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 700 बसें ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर चल रही हैं। अब सरकार ने नगरीय परिवहन सेवाओं का विस्तार करते हुए 18 शहरों में 1725 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का निर्णय लिया है।

इन 18 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा (जेवर सहित) में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

07 Oct 2026

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

07 Oct 2026

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

06 Oct 2026

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना