Sat, Oct 31
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ बरेली MLC शिक्षक चुनाव में BJP की जीत। बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जीते। डॉ. हरि सिंह ने दानिश अख्तर को हराया। डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को 21672 मत मिले। सपा के दानिश अख्तर को 3996 मत मिले।★ यूपी के कुशीनगर में भीषण हादसा। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कई लोगों को मारी टक्कर, 1 महिला की मौत।★ तूफान अर्नब पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, फ्लाइट बदलाव की जानकारी समय पर देने के निर्देश।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Santosh Kumar Singh·11 Oct 2026 11:38 PM (IST)
0
जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • बीबीडी के जगपालखेड़ा में खसरा संख्या 1031 और 32 को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद

  • घायल तीनों का गोमतीनगर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

लखनऊ। राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र के जगपालखेड़ा गांव में रविवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने शिवम यादव, सतीश और सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को आनन-फानन में गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस विवाद में गोलियां चलने की भी बात कही जा रही है लेकिन पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।

खसरा संख्या 1031 और 1032 को लेकर था विवाद

जानकारी के मुताबिक, जगपालखेड़ा गांव में खसरा संख्या 1031 और 1032 की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को कथित तौर पर 40 से 50 लोग विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के गांव निवासी शिवम यादव, सतीश और सोनू समेत अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

विरोध करने पर चाकू से हमला

विवाद के दौरान हमलावरों ने शिवम यादव, सतीश और सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीनों लहूलुहान होकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल तीनों का गोमतीनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में शिवम यादव, सतीश और सोनू की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

31 Oct 2026

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

30 Oct 2026

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

30 Oct 2026

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

30 Oct 2026

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

30 Oct 2026

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

31 Oct 2026

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

30 Oct 2026

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस

28 Oct 2026

भारत: धर्म, कारोबार और आर्थिक सुधारों के बीच फंसा उद्यमी