Sun, Oct 11
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ हापुड़ : मंदिर के पुजारी का गैस सिलेंडर ले जाने का आरोप। दारोगा राजवीर पर लगा गंभीर आरोप। दारोगा पर सिलेंडर ले जाने का लगाया आरोप। गैस सिलेंडर न होने से खाना बनाने का संकट। पुजारी ने दारोगा को पीटने की धमकी दी। थाना सिंभावली में तैनात है दरोगा राजवीर।★ शामली : अंकित बालियान मर्डर केस का मामला। अंकित बालियान की पत्नी का बयान। पत्नी सीमा बोलीं- मुझे इंसाफ नहीं मिला। हमारी कोई सुनने को तैयार नहीं- सीमा। कोई नेता फोन नहीं उठा रहा हमारा- सीमा। ‘जब मामला हाईलाइट था सब पूछ रहे थे’। पति के हत्यारों पर कार्रवाई की मांग की। गांव बंतीखेड़ा में आज बुलाई पंचायत।★ कानपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात का मामला। मामले में 10 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज। नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही थी किशोरी। किशोरी से रिश्ते के मामा, दोस्तों ने किया दुष्कर्म। रावतपुर थाना क्षेत्र की पूरी घटना।

मिशन शक्ति फेज-6.0: बलिया में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, चौपाल लगाकर बांटे पंपलेट

By शैलेन्द्र कुमार सिंह·11 Oct 2026 05:06 PM (IST)
0
मिशन शक्ति फेज-6.0: बलिया में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, चौपाल लगाकर बांटे पंपलेट

बलिया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा के निर्देश पर विभिन्न थानों की मिशन शक्ति और महिला सुरक्षा टीमों ने गांवों, कस्बों, विद्यालयों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थलों पर महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

महिला चौपाल लगाकर दी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

अभियान के तहत महिला सुरक्षा दलों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता, महिला अधिकारों और सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

हेल्पलाइन नंबरों से तत्काल सहायता लेने की अपील

पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में मदद के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। पुलिस ने अपील की कि किसी भी तरह की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बिना देर किए संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय एंटी रोमियो टीमों ने प्रमुख बाजारों, मंदिरों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। छात्राओं को गुड टच-बैड टच के बारे में बताते हुए समझाया गया कि किसी परिचित या अपरिचित व्यक्ति का व्यवहार असहज लगे तो तुरंत वहां से हटें और अपने अभिभावक, शिक्षिका या पुलिस को इसकी जानकारी दें।

इसके अलावा बालिकाओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने, अपनी निजी जानकारी साझा न करने और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की सलाह दी।

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों, कोचिंग सेंटरों, पार्कों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। आवश्यकतानुसार उन्हें चेतावनी देते हुए नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।

बलिया पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज-6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और समाज में महिला सुरक्षा के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी समस्या की स्थिति में आगे आकर शिकायत करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

शैलेन्द्र कुमार सिंह

पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

08 Oct 2026

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

09 Oct 2026

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

08 Oct 2026

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

06 Oct 2026

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा