शहीद पथ किनारे कैफे में चल रहा था अवैध कारोबार, दो युवक गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अवैध हुक्का बार के संचालन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में गोमतीनगर थाना पुलिस ने शहीद पथ के किनारे विनयखंड स्थित एक कैफे में छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से कैफे मैनेजर समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पांच हुक्का सेट और दो चिलम बरामद की गईं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
पुलिस के मुताबिक, 19 नवंबर की रात करीब 10 बजे गोमतीनगर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विनयखंड स्थित बैग्लो कैफे बी में बिना अनुमति हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मृत्युंजयनाथ शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कैफे की दूसरी मंजिल पर छापेमारी की।
पुलिस को देखकर भागने लगे युवक
छापेमारी के दौरान कैफे में पांच टेबल पर हुक्का सेट और दो चिलम रखी मिलीं। पुलिस को देखकर वहां मौजूद दो युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर वसुमाता (24), निवासी अर्जनगढ़, नई दिल्ली और प्रशांत वाजपेयी (21), निवासी मानपुर, सीतापुर के रूप में हुई है। पूछताछ में सुधीर ने खुद को कैफे का मैनेजर बताया, जबकि प्रशांत हुक्का परोसने का काम करता था।
बिना अनुमति परोसे जा रहे थे तंबाकू के फ्लेवर
पुलिस के अनुसार, कैफे संचालक हुक्का बार चलाने से संबंधित वैध अनुमति या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। आरोप है कि यहां तंबाकू के अलग-अलग फ्लेवर ग्राहकों को परोसे जा रहे थे। इसके अलावा कैफे के प्रवेश द्वार पर धूम्रपान से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान और 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के प्रवेश पर रोक संबंधी चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा था।
कैफे मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
इस मामले में पुलिस ने कैफे मालिक ऋषि विश्वकर्मा को भी नामजद किया है। गोमतीनगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0508/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 271 और 272 तथा कोटपा अधिनियम की धारा 13(क) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद हुक्का सेट और चिलम को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों युवकों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जमानत मुचलके पर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, कैफे मालिक की भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से गोमतीनगर क्षेत्र में कैफे की आड़ में कथित रूप से अवैध हुक्का बार संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रेवाड़ी में पान मसाला फैक्ट्री पर CGST का बड़ा छापा, 116 करोड़ से अधिक की उपकर चोरी का खुलासा

बुलडोजर हादसे में गई मासूम की जान, पुलिस ने पांच को पकड़ा; साधु यादव हिरासत में

ब्रांडेड दवाओं की आड़ में चल रहा था नकली दवाओं का खेल, STF ने तीन आरोपियों को दबोचा

दिल्ली में फायरिंग से बुलंदशहर एनकाउंटर तक: 50 हजार का इनामी नसीम दुर्रानी ढेर, 25 से ज्यादा मुकदमों में था नाम
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

उर्दू अकादमी का नाटक फिर विवादों में, सीएम पोर्टल पर पहुंची शिकायत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).