आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ को स्वाभिमान मंच, उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया

लखनऊ। स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष गार्गी तिवारी ने आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ पर विश्वास जताते हुए उन्हें संगठन का उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।
आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह संगठन की विचारधारा, सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जनपद में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के स्वाभिमान की रक्षा, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और जनसेवा को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा। संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
अंत में आशुतोष शुक्ला ‘अंकुर’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गार्गी तिवारी जी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरने तथा संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर, फैजुल्लागंज में बांटेंगे बाढ़ राहत सामग्री

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम योगी

पढ़ाई छुड़ाकर शादी नहीं, बेटियों को अपने सपने पूरे करने दें
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).