Wed, Oct 14
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ अमेठी: बागी विधायक राकेश आज थामेंगे भाजपा का हाथ, उनके साथ विधायक अभय सिंह व विनोद चतुर्वेदी भी बनेंगे भाजपाई।★ कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि सोमवार को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान राहुल गांधी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।★ दिल्ली में 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए लोकतंत्र मार्च के दौरान राहुल गांधी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से जुड़ा एक वीडियो विवाद का कारण बन गया। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने उन्हें नहीं धकेला, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।★ 'SIR ड्राफ्ट में नाम न होने का मतलब लिस्ट से हटाना नहीं है', बॉम्बे हाई कोर्ट से चुनाव आयोग ने कहा।★ पहले हिरासत और अब एफआईआर: सीजेपी के सौरव-रांका को भारी पड़ा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन।

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

By Santosh Kumar Singh·14 Oct 2026 03:24 PM (IST)
0
पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में पूर्व प्रमुख सचिव योगेश कुमार गिरफ्तार

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को एक बड़ी कर्रवाई करते हुए तत्कालीन प्रमुख सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी योगेश कुमार को लखनऊ के गोमती नगर से गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 में हुई पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में की गई है। भर्ती के दौरान योगेश कुमार प्रमुख सचिव के पद पर तैनात थे। मामले की जांच में भर्ती नियमों के उल्लंघन, ओएमआर शीट के मूल्यांकन और मेरिट सूची तैयार करने में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं।

1,198 पदों पर हुई थी भर्ती

पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारियों के 1,198 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन ने सहारनपुर मंडल को छोड़कर प्रदेश के 17 मंडलों में नियुक्ति प्रक्रिया की स्वीकृति दी थी। इसके तहत 2 फरवरी 2014 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार एवं कुक्कुट विकास सेवा नियमावली-2002 और संशोधित नियमावली-2013 के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।

ओएमआर शीट के मूल्यांकन में गड़बड़ी के आरोप

जांच के दौरान सामने आया कि मंडलीय चयन समितियों के अधिकारों के विपरीत ओएमआर शीट का केंद्रीकृत मूल्यांकन कराने के लिए रायबरेली स्थित फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट को नामित किया गया था। आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों के विपरीत निर्णय लिए गए और ओएमआर शीट में कथित छेड़छाड़ कर पात्र अभ्यर्थियों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि अपात्र अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया।

2017 में एसआईटी को सौंपी गई थी जांच

भर्ती में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच शासन ने वर्ष 2017 में विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंपी थी। जांच के बाद वर्ष 2019 में एसआईटी थाने में मुकदमा संख्या 01/2019 दर्ज किया गया। इसमें भारतीय दंड संहिता की धाराओं 409, 420, 467, 468, 471, 120बी और 201 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

28 अभियुक्तों में 25 के खिलाफ आरोपपत्र

ईओडब्ल्यू से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि मामले में छह नामजद और जांच के दौरान सामने आए 22 अन्य अभियुक्तों समेत कुल 28 लोगों को अभियुक्त बनाया गया। इनमें से 25 अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में अलग-अलग तिथियों पर आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। अब इस प्रकरण में तत्कालीन प्रमुख सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी योगेश कुमार की गिरफ्तारी हुई है।

भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े इस मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, आरोपों के संबंध में अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगा।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

12 Oct 2026

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

13 Oct 2026

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी

13 Oct 2026

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा