आठों जोनों में सफाई मित्रों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट वितरित

लखनऊ। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ एवं ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत नगर निगम लखनऊ ने बुधवार को शहर के सभी आठों जोनों में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किए। शिविरों में सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा उपकरणों का वितरण और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र कर्मियों और उनके परिवारों को योजनाओं से जोड़ने की पहल की गई।
जोन-1 स्थित लालबाग मुख्यालय में महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार की मौजूदगी में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। महापौर ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देना नगर निगम की जिम्मेदारी है।
जोन-3 में 177 सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की गई। 19 वार्डों में प्रति वार्ड दो सफाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के साथ जरूरत के अनुसार दवाइयां भी वितरित कीं। सफाई मित्रों को पीपीई किट और अन्य सुरक्षा उपकरण दिए गए।जोन-8 में करीब 250 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। वहीं जोन-2, 4, 5 और 6 में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं रसद, उद्योग, कृषि और डूडा समेत विभिन्न विभागों ने शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। जोन-7 में सफाई मित्रों को उनके कार्य और स्वच्छता व्यवस्था में योगदान के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।शिविरों में प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जीवन ज्योति बीमा और पीएम स्वनिधि समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। नगर निगम ने सफाई मित्रों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल और सुरक्षित कार्य वातावरण के प्रति भी जागरूक किया।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

परिवहन विभाग में बड़ी कार्रवाई : प्रयागराज के PTO रणवीर सिंह चौहान निलंबित

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

रामकाज में कालनेमि बनकर घुसेंगे बाबरी के भक्त, पहचानें उनकी साजिश : CM योगी

सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियाद, अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं के समाधान के निर्देश
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).