विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

बलिया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) रसड़ा जिला टोली की बैठक बुधवार को जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ‘चंदेल’ के आवास पर संपन्न हुई। बैठक का संचालन सह जिला मंत्री अभिनंदन सिंह ने किया।
बैठक में आगामी 4 अक्टूबर 2026 को गोरखपुर में परम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा गोरखपुर चलने के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क एवं आह्वान करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रामनिवास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मारकंडेय वर्मा, आलोक रंजन मिश्रा व सरोज देवी, जिला संयोजक प्रतीक राय, मातृशक्ति जिला संयोजिका निरजा सिंह, कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख विशाल गुप्ता सहित मातृशक्ति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के लिए अभिनंदन सिंह एवं विशाल गुप्ता को यात्रा प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक का समापन पूर्णता मंत्र के साथ किया गया।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

हनुमान ध्वज पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

बेल्थरारोड में बिजली की आंख-मिचौली से जनता बेहाल, 10-12 घंटे ही मिल रही आपूर्ति

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).