सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। मोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी (30) ने कथित तौर फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी के फंदे को गले लगाने से पहले वह फोन पर किसी से बात कर रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं। जानकारी के अनुसार निधि का परिवार मूल रूप वाराणसी का रहने वाला है। फेसबुक पर उनके करीब नौ लाख और इंस्टाग्राम पर सात लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।
वह मुख्य रूप से डांस और मनोरंजन से जुड़े वीडियो व रील्स बनाती थीं। सोशल मीडिया के अलावा वह स्थानीय आयोजनों में भी सक्रिय रहती थीं और विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी थीं।

मोरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि घटना से पहले निधि की किसी युवक से फोन पर बातचीत हो रही थी। बातचीत के दौरान विवाद होने की बात सामने आई है। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गईं, और फांसी लगा ली। दावा किया जा रहा है कि परिजनों को उसके किसी दोस्त ने ही फोन कर बताया कि वह फांसी लगा ली है। इस बात से हैरान घर वालों उसके कमरे में गये और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब फोन पर हुई बातचीत समेत घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
निधि की मौत के पीछे वास्तविक वजह क्या थी, इसका अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर घटना से पहले की एक भावनात्मक पोस्ट का भी उल्लेख किया गया है, लेकिन इससे मौत की वजह के बारे में कोई निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी।
निधि ने अपने एफबी अकाउट पर लिखा कि....
इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर लिया।
इसीलिए कहा जाता है—खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं।
खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशते रहोगे खुद को?
जांच में जुटी मोरवा पुलिस
मोरवा थाना के प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों सहित घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं और एंगल से गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Anup Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अनूप कुमार शर्मा पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और डिजिटल तकनीक एवं मीडिया के क्षेत्र में विशेष रुचि रखते हैं। तकनीकी दक्षता के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली और बदलती मीडिया तकनीकों को समझने में उनकी गहरी दिलचस्पी है। डिजिटल मीडिया के तेजी से बदलते स्वरूप के बीच वे नई तकनीकों, वेब प्लेटफॉर्म, डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन मीडिया टूल्स को सीखने और उन्हें प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। तकनीकी सोच और रचनात्मक दृष्टिकोण का बेहतर तालमेल उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। मीडिया और तकनीक के बीच बढ़ते संबंधों को वे भविष्य की पत्रकारिता का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को अधिक तेज, प्रभावी और पाठक-केंद्रित बनाने में उनकी विशेष रुचि है। Anup Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

SIR प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को हाईकोर्ट की फटकार, बिना शर्त माफी के बाद भी जारी रहेगी कानूनी सुनवाई

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के लिए 35 हजार का ऑफर! अनिल पंडित के नेटवर्क से जुड़े तार, विदेश भेजने का भी दिया था लालच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से मुंबई में हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा

राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, बोलीं- जेल जाना मंजूर; 16 साल पुराने मामले में बढ़ीं मुश्किलें
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).