CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे का फैसला, बनारस-दिल्ली एक्सप्रेस और लखनऊ तेजस समेत 7 ट्रेनें निरस्त

लखनऊ। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली में शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के चलते रेलवे प्रशासन ने देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। लखनऊ मेल, तेजस समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। इसका सीधा असर चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर सहित लखनऊ के अन्य रेलवे स्टेशन पर पड़ा। शुक्रवार को लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल और एसी एक्सप्रेस के अचानक निरस्त हो जाने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
पूर्वाेत्तर रेलवे ने बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों को निरस्त कर दी है। इनमें कुछ ट्रेनें 9 अक्टूबर को बनारस से रवाना नहीं होंगी, जबकि शनिवार को भी कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि बनारस से नई दिल्ली जाने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही नई दिल्ली से बनारस लौटने वाली दोनों ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। इसके अलावा कासगंज से नई दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस और लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
ये सात ट्रेनें रहेंगी निरस्त
12559 बनारस–नई दिल्ली एक्सप्रेस : 9 अक्टूबर को बनारस से रवाना नहीं होगी।
12560 नई दिल्ली–बनारस एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर को नई दिल्ली से निरस्त रहेगी।
12581 बनारस–नई दिल्ली एक्सप्रेस : 9 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
12582 नई दिल्ली–बनारस एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
15303 कासगंज–नई दिल्ली एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
82501 लखनऊ जंक्शन–नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
82502 नई दिल्ली–लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस : 10 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

फैजुल्लागंज-दाउदनगर में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे ए.के. श

यूपी में रेस्टोरेंट और होटलों पर FSDA की कार्रवाई, 73 के लाइसेंस निलंबित

यूपी कैबिनेट में उज्ज्वला लाभार्थियों और आयुष इंटर्न को लेकर अहम फैसलों की तैयारी

लखनऊ बनेगा AI और डीप टेक का हब, योगी ने HCL टेक सिटी फेज-2 की रखी आधारशिला
टॉप रीड्स

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).